Saturday, September 17, 2022

क्या तुझे अब ये दिल बताएं Lyrics और Review | Falak Shabbir

इस लेख में हम बात करेंगे एक बेहद खूबसूरत Movie Sanam Re के लोकप्रिय Song Kya Tujhe Ab Ye Dil Bataye Lyrics और Review की। वैसे देखा जाए तो सनम रे फ़िल्म का कोई ऐसा गाना नही है जो हिट नहीं हैं। यह एक ऐसा फ़िल्म में हैं जिसने मूवी से ज्यादा Songs Popular हैं।

क्या तुझे अब ये दिल बताये गीत के बोल (Lyrics) को मनोज मुंतशिर ने लिखें हैं। इस गाने में अपनी मधुर आवाज फलक शब्बीर जी ने देकर इस गाने में अलग जी जादू डाल दिया। इस गाने में Music भारतीय गायक और संगीतकार अमाल मलिक ने दिए हैं। 

Kya-tujhe-ab-ye-dil-bataye-lyrics
Kya tujhe ab ye dil Lyrics

Kya Tujhe Ab Ye Dil Bataye Review:

यह एक दर्दभरा Love Song हैं। इस गाने के बोल बेहद ही खूबसूरत लफ़्ज़ों में पिरोया हुआ हैं। यह एक धीमी गति में गाया गया लव सांग हैं लेकिन इस गीत में आपको एक अलग ही दर्द का एहसास कराती हैं। फलक शब्बीर ने इस गीत को बखूबी अच्छे तरीके से गाया हैं।
गाने की मिजाज की बात करे तो इसको एक दर्दभरी गीत कहा जा सकता हैं क्योंकि इसमें अपने प्यार के इजहार को दर्शाता हैं तथा उसके लिए दिल से बहुत सारा प्यार झलकता हैं।
गाने के वीडियो की बात करे तो इसमे निर्देशन बहुत अच्छे से किया गया हैं। यह एक Background Song हैं। इसमे पुलकित सम्राट और यामी गौतम के लव स्टोरी को दिखाया गया हैं। गाने में लद्दाख की खूबसूरत वादियों को दिखाया गया हैं जो आपको एक अलग ही एहसास कराती हैं।
गाने में Casting Pulkit Samrat और Yami Gautam की जोड़ी को हम परफेक्ट मैचिंग कह सकते हैं।
आइये पढ़ते इस Kya Tujhe Ab Ye Dil Bataye Lyrics को

Kya Tujhe Ab Ye Dil Bataye Lyrics In Hindi:

Song Details:

Song – Kya Tujhe Ab Ye Dil Bataye
Singer – Falak Shabir
Music – Amaal Malik
Lyricist – Manoj Muntashir
Release on – 2 March 2016
Movie – Sanam Re
Label – T-Series

क्या तुझे अब ये दिल बताये लिरिक्स

क्या तुझे अब ये दिल बताये
तुझपे कितना मुझे प्यार आये
आंसुओं से मैं लिख दूं तुझको
कोई मेरे बिन पढ़ ही ना पाए

यूं रहूँ चुप
कुछ भी ना बोलूं
बरसों लम्बी नींदें सो लूं

जिन आँखों में तू रहता है
सदियों तक वो आखें ना खोलूं

मेरे अंदर खुदको भर दे
मुझको मुझसे खाली कर दे
मेरे अंदर खुदको भर दे
मुझको मुझसे खाली कर दे

जिस शाम तू ना मिले
वो शाम ढलती नहीं
आदत सी तू बन गयी है
आदत बदलती नहीं

क्या तुझे अब ये दिल बताये
तेरे बिना क्यूँ सांस ना आये
आंसुओं से मैं लिख दूं तुझको
कोई मेरे बिन पढ़ ही ना पाए

मेरे अंदर खुदको भर दे
मुझको मुझसे खाली कर दे
मेरे अंदर खुदको भर दे
मुझको मुझसे खाली कर दे

हाथों से गिरने लगी
हर आरजू हर दुआ
सजदे से मैं उठ गया
जिस पल तू मेरा हुआ

हाथों से गिरने लगी
हर आरजू हर दुआ
सजदे से मैं उठ गया
जिस पल तू मेरा हुआ

क्या तुझे अब ये दिल बताये
क्यूँ तेरी बाहों में ही चैन आये
आंसुओं से मैं लिख दूं तुझको
कोई मेरे बिन पढ़ ही ना पाए

मेरे अंदर खुदको भर दे
मुझको मुझसे खाली कर दे
मेरे अंदर खुदको भर दे
मुझको मुझसे खाली कर दे

थोड़ा गायक के बारे में:

Kya Tujhe Ab Ye Dil Bataye Singer Falak Shabir एक प्रसिद्ध पाकिस्तानी गायक हैं। फलक का जन्म 27 दिसम्बर 1985 को कराची में हुआ था। Falak Shabir की प्रसिद्धि अपने पहले ही गाने "रोग" से प्राप्त हुई। भारत में फलक की प्रसिद्धि हिन्दी फिल्म नौटंकी साला में गाये उनके गाने "मेरा मन" से मिली। उन्होंने बॉलीवुड में बहुत से फिल्मो में अपनी आवाज दी हैं।
इस लेख में अपने पढ़ा Kya Tujhe Ab Ye Dil Lyrics और Review को।

Labels:

Thursday, September 15, 2022

श्री हनुमान चालीसा लिरिक्स और फैक्ट्स | Gulshan Kumar

Hanuman Chalisa Lyrics In Hindi: 1 जनवरी 1992 में रिलीज़ भजन सम्राट गुलशन कुमार की Hanuman Chalisa Lyrics Hindi और रिव्यु तथा Facts के बारे में। श्रीरामचरितमानस लेखक तुलसीदास जी ने 16वीं सदी अवधी भाषा में हनुमान चालीसा लिखा था। हनुमान चालीसा को लगभग सभी गायको ने गाया हैं लेकिन आज हम हरिहरन (Hariharan) द्वारा गाये गए Shree Hanuman Chalisa Lyrics के बारे में बात करेंगे। जो T-Series द्वारा रिलीज़ किया गया था। यह एकमात्र ऐसा भक्ति गीत हैं जिसको सिर्फ YouTube पर 2 अरब (2 Billion+) से भी ज्यादा बार देखा गया। गुलशन कुमार (Gulshan Kumar) की Production के Album श्री हनुमान चालीसा (हनुमान अष्टक) का एक बेहतरीन भक्ति गीत हैं। इसको सुनते ही दिल मे सुकून सा प्रतीत होता हैं। Shree Hanuman Chalisa Singer की बात करें तो इसमें हरिहरन (Hariharan) जी ने अपनी आवाज से इस भक्ति गीत में अलग ही जादू बिखेरा हैं। इस गीत में सुकून देने वाला संगीत ललित सेन और चंदर जी ने संगीत दिए हैं।

Hanuman-Chalisa-Lyrics-Hindi

Hanuman Chalisa क्या हैं?

हनुमान चालीसा अवधी में लिखी एक काव्यात्मक कृति है।

गोस्वामी तुलसीदास जी ने अवधी में लिखी काव्यात्मक कृति हनुमान चालीसा हैं। जिसमें प्रभु राम के महान भक्त हनुमान के गुणों एवं कार्यों का चालीस चौपाइयों में वर्णन है। यह एक ऐसी काव्यात्मक रचना हैं जिसने तुलसीदास ने पवनपुत्र हनुमान जी की सुंदर स्तुति की गई हैं। 

इसमे बजरंग बली की भावपूर्ण वंदना के साथ प्रभु श्री राम के व्यक्तित्व भी सरल शब्दों में उकेरा गया है। 'चालीसा' शब्द से मतलब यह हैं कि 'चालीस' (40) का है क्योंकि इस रचना में 40 छन्द हैं (परिचय के 2 दोहों को छोड़कर)। हनुमान चालीसा भगवान हनुमान को प्रसन्न करने के लिए उनके भक्तों द्वारा की जाने वाली प्रार्थना हैं जिसमें 40 लाइनें होती है इसलिए इस प्रार्थना को हनुमान चालीसा कहा जाता है। जिसे बहुत शक्तिशाली माना जाता है।
हनुमान चालीसा के लेखक का श्रेय तुलसीदास को दिया जाता है, जो एक कवि-संत थे, जो 16 वीं शताब्दी सीई में रहते थे। उन्होंने भजन के अंतिम श्लोक में अपने नाम का उल्लेख किया है। हनुमान चालीसा के 39वें श्लोक में कहा गया है कि जो कोई भी हनुमान जी की भक्ति के साथ इसका जप करेगा, उस पर हनुमान की कृपा होगी। 

Hanuman Chalisa Lyrics Download

हनुमान चालीसा के लिरिक्स को डाऊनलोड करने की बात करें तो आप इसे as a Pdf भी सेव कर सकते है। इसका शॉर्टकट बहुत ही आसान हैं। अपने सिस्टम में कीबोर्ड में CTRL+P दबाकर इसे Pdf में Download कर सकते है। हनुमान चालीसा भगवान हनुमान को प्रसन्न करने के लिए उनके भक्तों द्वारा की जाने वाली प्रार्थना हैं जिसमें 40 लाइनें होती है इसलिए इस प्रार्थना को हनुमान चालीसा कहा जाता है। जिसे बहुत शक्तिशाली माना जाता है। तो आइए पढ़ते हैं Gulshan Kumar Hanuman Chalisa Lyrics को

Hanuman Chalisa Lyrics

Hanuman Chalisa Song Details:

Song: Shree Hanuman Chalisa
Singer: Hariharan
Music: Lalit Sen & Chander
Lyrics: Goswami Tulsidas
Release   1 January 1992
Album: Shree Hanuman Chalisa (Hanuman Ashtak)
Label: T-Series

श्री हनुमान चालीसा लिरिक्स:

हनुमान चालीसा दोहा:
श्रीगुरु चरन सरोज रज निज मनु मुकुरु सुधारि
बरनऊं रघुबर बिमल जसु जो दायकु फल चारि
बुद्धिहीन तनु जानिके सुमिरौं पवन कुमार
बल बुद्धि बिद्या देहु मोहिं हरहु कलेस बिकार

हनुमान चालीसा चौपाई

जय हनुमान ज्ञान गुन सागर
जय कपीस तिहुं लोक उजागर
रामदूत अतुलित बल धामा
अंजनि पुत्र पवनसुत नामा

महाबीर बिक्रम बजरंगी
कुमति निवार सुमति के संगी
कंचन बरन बिराज सुबेसा
कानन कुंडल कुंचित केसा
हाथ बज्र औ ध्वजा बिराजै
कांधे मूंज जनेऊ साजै
संकर सुवन केसरीनंदन
तेज प्रताप महा जग बन्दन

विद्यावान गुनी अति चातुर
राम काज करिबे को आतुर
प्रभु चरित्र सुनिबे को रसिया
राम लखन सीता मन बसिया
सूक्ष्म रूप धरि सियहिं दिखावा
बिकट रूप धरि लंक जरावा
भीम रूप धरि असुर संहारे
रामचंद्र के काज संवारे

लाय सजीवन लखन जियाये
श्रीरघुबीर हरषि उर लाये
रघुपति कीन्ही बहुत बड़ाई
तुम मम प्रिय भरतहि सम भाई
सहस बदन तुम्हरो जस गावैं
अस कहि श्रीपति कंठ लगावैं
सनकादिक ब्रह्मादि मुनीसा
नारद सारद सहित अहीसा

जम कुबेर दिगपाल जहां ते
कबि कोबिद कहि सके कहां ते
तुम उपकार सुग्रीवहिं कीन्हा
राम मिलाय राज पद दीन्हा
तुम्हरो मंत्र बिभीषन माना
लंकेस्वर भए सब जग जाना
जुग सहस्र जोजन पर भानू
लील्यो ताहि मधुर फल जानू

प्रभु मुद्रिका मेलि मुख माहीं
जलधि लांघि गये अचरज नाहीं
दुर्गम काज जगत के जेते
सुगम अनुग्रह तुम्हरे तेते
राम दुआरे तुम रखवारे
होत न आज्ञा बिनु पैसारे
सब सुख लहै तुम्हारी सरना
तुम रक्षक काहू को डर ना

आपन तेज सम्हारो आपै
तीनों लोक हांक तें कांपै
भूत पिसाच निकट नहिं आवै
महाबीर जब नाम सुनावै
नासै रोग हरै सब पीरा
जपत निरंतर हनुमत बीरा
संकट तें हनुमान छुड़ावै
मन क्रम बचन ध्यान जो लावै

सब पर राम तपस्वी राजा
तिन के काज सकल तुम साजा
और मनोरथ जो कोई लावै
सोइ अमित जीवन फल पावै
चारों जुग परताप तुम्हारा
है परसिद्ध जगत उजियारा
साधु संत के तुम रखवारे
असुर निकंदन राम दुलारे

अष्ट सिद्धि नौ निधि के दाता
अस बर दीन जानकी माता
राम रसायन तुम्हरे पासा
सदा रहो रघुपति के दासा
तुम्हरे भजन राम को पावै
जनम-जनम के दुख बिसरावै
अन्तकाल रघुबर पुर जाई
जहां जन्म हरि भक्त कहाई

और देवता चित्त न धरई
हनुमत सेइ सर्ब सुख करई
संकट कटै मिटै सब पीरा
जो सुमिरै हनुमत बलबीरा
जै जै जै हनुमान गोसाईं
कृपा करहु गुरुदेव की नाईं
जो सत बार पाठ कर कोई
छूटहि बंदि महा सुख होई

जो यह पढ़ै हनुमान चालीसा
होय सिद्धि साखी गौरीसा
तुलसीदास सदा हरि चेरा
कीजै नाथ हृदय मंह डेरा
कीजै नाथ हृदय मंह डेरा
दोहा
पवन तनय संकट हरन मंगल मूरति रूप
राम लखन सीता सहित हृदय बसहु सुर भूप

थोड़ा गायक के बारे में:

Shree Hanuman Chalisa Lyrics में अपनी आवाज देने वाले गायक हरिहरन हैं। हरिहरन जिनका जन्म केरल के तिरुवनंतपुरम में तमिल परिवार में हुआ था, जो मुख्य रूप से तमिल और हिंदी भाषाओं में गाते हैं।"
हरिहरन एक भारतीय पार्श्वगायक गायक एवं गजल गायक हैं, जिन्होंने हिंदी और तेलगु भाषा में 5000 से भी ज्यादा गाने गाये है। इन्होने अभी तक तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, मराठी और भोजपुरी जैसी 10 अलग अलग भाषाओ की फिल्मो में गानें गाये है।
हनुमान चालीसा लिखने वाले गोस्वामी तुलसीदास एक हिंदू कवि-संत, सुधारक और दार्शनिक थे, जो राम के प्रति अपनी भक्ति के लिए प्रसिद्ध थे। कई लोकप्रिय कार्यों के संगीतकार, उन्हें महाकाव्य रामचरितमानस के लेखक के रूप में जाना जाता है, जो स्थानीय अवधी भाषा में रामायण का एक पुनर्लेखन है। तुलसीदास को उनके जीवनकाल में संस्कृत में मूल रामायण के रचयिता वाल्मीकि का अवतार माना जाता था। तुलसीदास अपनी मृत्यु तक वाराणसी शहर में रहे।
(श्रोत: विकिपीडिया)
तो आज के लेख ने हमने जाना Hanuman Chalisa Lyrics Hindi और इससे जुड़े तथ्यों को।

Labels:

Sunday, September 11, 2022

कुहू कुहू अनी कोइलम्मा Lyrics और Review | Sita Movie | Armaan Malik

आज के लेख में हम बात करेंगे Teja द्वारा Direct की गई Tamil Movie Sita के Kuhu Kuhu Ani Koyilamma Song Lyrics और Review के बारे में। इस फ़िल्म में मुख्य किरदार में Kajal Agarwal और South Movie Star Bellamkonda Sai Sreenivas हैं।koyilamma song lyrics Hindi Me इस गाने को भारतीय पावर्श गायक Armaan Malik ने गाया हैं। इस गाने के बोल  (Lyrics) को Lakshmi Bhupal जी ने लिखें हैं तथा इस गाने के संगीत को Anup Rubens ने Compose किया हैं।

Kuhu-kuhu-ani-koyilamma-song-lyrics
Kuhu Kuhu Ani Koyilamma Song Lyrics

Koyilamma Song Lyrics Hindi Mein

यह गीत भारतीय गायक अरमान मलिक ने गाए हैं तथा इस तरह के और भी अन्य भाषा के गीत हैं जिसमे अरमान मलिक ने अपनी आवाज दी हैं। अरमान मलिक कोइलम्मा गीत का कोई हिंदी संस्करण अभी तक रिलीज़ नहीं किया गया हैं। यह गीत ओरिजनल में ही बेहद खूबसूरत लगता हैं। अगर हम इसे हिंदी में डब करने की कोशिश करेंगे तो इसके बहुत से मतलब बदल जाएंगे।

वैसे तमिल फ़िल्म Sita का हिंदी डब भी रिलीज़ किया गया जिसका हिंदी नाम Sita Ram रखा गया। इस फ़िल्म के गाने की बात करें तो इसका बस एक ही गाना हिंदी में डब हुआ जिसका नाम हैं Nijamena Song को ही बाकी के गीत जैसे Koyilamma Song Hindi Meaning की बात करें तो इसका मतलब होता हैं कोयल जैसी कुहू कुहू करती हैं।

Koyilamma Song  Review:

यह एक बेहद खूबसूरत Love Song हैं। यह गीत तमिल में अरमान मलिक ने बहुत ही बखूबी से गाया हैं।  इस गीत के संगीत की बात करें तो अनूप जी ने इसको बिल्कुल bollywood Song Music की तरह Compose किया हैं। वीडियो के चित्रांकन की बात करें तो इसका चित्रांकन बहुत ही खूबसूरत भारत को दर्शाया गया हैं। इसमे काजल अग्रवाल और बेलमकोंडा साई श्रीनिवास के मिजाज में प्यार और मस्ती जैसा संगम देखने को मिलता हैं। गाने के बोल को समझने की कोशिश करें तो इसमें प्रकृति को परिभाषित किया जा रहा हैं तथा यह वीडियो में भी देखने को मिलता हैं।

Koyilamma Song Lyrics Hindi Me | Armaan Malik

इसके हिंदी लिरिक्स की बात करें तो इसका हिन्दी संस्करण कर पाना बेहद कठिन हैं। क्यों इसके जो अल्फाज़ के मतलब हैं वही बदल जाते हैं। यह दक्षिण भारत वासियों के लिए सुनने में और समझने में बेहद आसान और सरल गीत हैं लेकिन यह उत्तर भारतीयो के लिए जिसे तमिल और तेलुगु न आती हो गाने को सुनकर उसका प्रतिक्रिया होगी समझ नहीं आया लेकिन सुनकर अच्छा लगा 

Song Details:

गीत - कुहू कुहू अनी कोइलम्मा
गायक - अरमान मलिक
संगीत - अनूप रुबेन
लेखक - लक्ष्मी भूपल
रिलीज़ - 18 जून 2019
फ़िल्म - सीता

Koyilamma Song Lyrics In English| Armaan Malik

Kuhu kuhu ani Koyilamma
Thiyaga ninne pilichindamma
Kopam chalamma badhuluga
Navvakati ivvamma

Kuhu kuhu ani Koyilamma
Thiyaga ninne pilichindamma
Kopam chalamma badhuluga
Navvakati ivvamma

Aa navalle sirimallelai
Payalile puyalile
Nee pedhavanchulo
Ee poolaki aaraame
Cheralani jadakuchullalo

Oo indradanase varnaala vannai
Kuresenu jala jala
Chita pata chinukulugaa

Kuhu kuhu ani Koyilamma
Thiyaga ninne pilichindamma
Kopam chalamma badhuluga
Navvakati ivvamma

Ee challagali oo mallepuvai
Ninallukuniu agali
Aa vaana megham
Nee navvu kosam
Oo merupu lekhe raayali

Selayeru paina
Jalathaaru veena
Palikenu gala gala
Sarigamapadanisala

Kuhu kuhu ani Koyilamma
Thiyaga ninne pilichindamma
Kopam chalamma badhuluga
Navvakati ivvamma

Neelalaningi chukkalni thechi
Nakshatra maale veyaali
Nee kanti neeru varshichakunda
Dossilla gadugey pattali

Ye Kastamainaa Vuntaanu thodai
Tadapadu aduguna Jathapadi nenunna

Kuhu kuhu ani Koyilamma
Thiyaga ninne pilichindamma
Kopam chalamma badhuluga
Navvakati ivvamma

Koyilamma Song Lyrics Telugu

కుహూ కుహూ అని కోయిలమ్మ
తీయగ నిన్నే పిలిచిందమ్మ
కోపం చాలమ్మా బదులుగ నవ్వకటివ్వమ్మా
ఓ ఓ కుహూ కుహూ అని కోయిలమ్మ
తీయగ నిన్నే పిలిచిందమ్మ
కోపం చాలమ్మా బదులుగ నవ్వకటివ్వమ్మా
ఆ నవ్వులో సిరిమల్లెలై
పూయాలిలే నీ పెదవంచులో
ఈ పూలకి ఆరాటమే చేరాలని జడ కుచ్చిళ్ళలో
ఓ ఇంద్ర దనస్సే వర్ణాల వానై
కురిసెను జల జల చిటపట చినుకులుగా

కూ కూ కూ కూ
కుహూ కుహూ అని కోయిలమ్మ
తీయగ నిన్నే పిలిచిందమ్మ
కోపం చాలమ్మా బదులుగ నవ్వకటివ్వమ్మా

ఈ చల్లగాలి ఓ మల్లెపూవై
నిన్నల్లుకుంటూ ఆగాలి
ఆ వాన మేఘం నీ నవ్వుకోసం
ఓ మెరుపు లేఖే రాయాలి (2)

సెలయేరు పైన జలతారు వీణ
పలికెను గల గల సరిగమ పదనిసగ

కూ కూ కూ కూ
కుహూ కుహూ అని కోయిలమ్మ
తీయగ నిన్నే పిలిచిందమ్మ
కోపం చాలమ్మా బదులుగ నవ్వకటివ్వమ్మా

నీలాల నింగి చుక్కల్ని తెచ్చి
నక్షత్రమాలే వెయ్యాలి
నీకంటి నీరు వర్షించకుండా
దోసిల్ల గొడుగే పట్టాలి (2)

ఏ కష్టమైనా ఉంటాను తోడై
తడబడు అడుగున జతపడి నేనున్నా

కూ కూ కూ కూ
కుహూ కుహూ అని కోయిలమ్మ
తీయగ నిన్నే పిలిచిందమ్మ
కోపం చాలమ్మా బదులుగ నవ్వకటివ్వమ్మా

Labels:

Friday, September 9, 2022

मैंने पायल है छनकाई Lyrics और Review | Falguni Pathak

इस लेख में हम रिव्यु करेंगे फाल्गुनी पाठक के सबसे प्रसिद्ध एलबम मैंने पायल हैं छनकाई (Maine Payal Hai Chhankai) के Title Song  Maine Payal Hai Chhankai Lyrics Hindi में । इस गीत में संगीत को  Lalit Sen ने Compose किया हैं। इस गीत में फाल्गुनी पाठक जी की मधुर संगम आवाज ने गाने में अलग ही जादू बिखेरा हैं। Maine Payal Hai Chhankai Singer Falguni Pathak इस गाने के बोल (Lyrics) जतिन-ललित जी ने बेहद खूबसूरती से लिखें हैं। 

Maine-Payal-Hai-Chhankai-Falguni-Pathak-Lyrics
Maine Payal Hai Chhankai Lyrics
फाल्गुनी पाठक ने 10 साल की उम्र में सिंगर अल्का याग्निक के साथ अपना पहला गाना रिकॉर्ड किया था. इतना ही नहीं उन्होंने 9 साल की उम्र में पहली बार स्टेज में परफॉर्म भी किया था जिसके बाद उन्हें अपने पापा से मार भी पड़ी थी. साल 1987 में फाल्गुनी ने डांडिया नाइट्स में परफॉर्म करना शुरू किया था. फिर 1998 में उनका पहला एलबम याद पिया की आने लगी लॉन्च हुआ था, जिसके बाद फाल्गुनी को गाने के ऑफर आने लगे थे।

Maine Payal Hai Chhankai Review:

यह एलबम 1999 में आयी तथा इसके कैसेट और रेडियो के माध्यम में लोगों के गीत सुनने का अंदाज़ बदल दिया। Maine Payal Hai Chhankai Ab To Aaja Tu Harjai Song ने उस समय की सबसे प्रसिद्ध गानों में से एक हैं। वैसे देखा जाए तो इस एल्बम और Yaad Piya Ki Aane Lagi  Album के गानों ने लोगो को एक अलग तरह की गीत से रूबरू करवाया इसमे Falguni Pathak की मधुर आवाज की संगम ने लोगों का दिल जीत लिया हैं।
इस गीत के संगीत की बात करें तो इसमें बासुरी की धुन और धीमा संगीत सुखद आनंदमय संगीत है।
गाने के वीडियो की बात करें तो यह Music Video 1999 में Release किया गया था तथा Release होते ही धूम मचा दिया था। वीडियो का फिल्माकंन बहुत ही अच्छे तरीके से किया गया हैं इसमे बच्चो द्वारा किये जा रहे कठपुतली के खेल को दिखा कर गाने की कहानी को दर्शाता हैं।

Maine Payal Hai Chhankai Lyrics Hindi | Falguni Pathak

Song Details:

गीत - मैंने पायल जो छनकाई
गायिका - फाल्गुनी पाठक
संगीत - जतिन-ललित
एल्बम - मैंने पायल है छनकाई
रिलीज़ - 1999
म्यूजिक लेबल - सोनी म्यूजिक कंपनी

मैंने पायल हैं छनकाई लिरिक्स:

तूने पायल जो छनकाई
फिर क्यू आया ना हरजाई
ओ हो हो ओ हो ओ हो हो ओ ओ
तूने पायल जो छनकाई
फिर क्यू आया ना हरजाई
ओ हो हो ओ हो ओ हो हो ओ ओ

मैंने…

मैंने पायल है छनकाई
अब तो आजा तू हरजाई
मैंने पायल है छनकाई
अब तो आजा तू हरजाई
मेरी सांसो में तू है बसा
ओ सजना, आजा ना अब तरसा
ओ सजना, आजा ना अब तरसा
मैंने पायल है छनकाई
अब तो आजा तू हरजाई
मेरी सांसो में तू है बसा
ओ सजना, आजा ना अब तरसा
ओ सजना, आजा ना अब तरसा

चले जब ये पुरवाई
बजे दिल में शहनाई
तू ही मेरे सपनों का, ओ सजना
चले जब ये पुरवाई
बजे दिल मैं शेहनाई
तू ही मेरे सपनों का, ओ सजना

मैंने…

मैंने चुनरी है लहराई
अब तो आजा तू हरजाई
मेरी सांसो में तू है बसा
ओ सजना, आजा ना अब तरसा
ओ सजना, आजा ना अब तरसा
तूने चुनरी जो लहराई
फिर क्यू आया ना हरजाई
ओ हो हो ओ हो ओ हो हो ओ ओ
तूने चुनरी जो लहराई

फिर क्यू आया ना हरजाई
ओ हो हो ओ हो ओ हो हो ओ ओ

मैं दिन भर सोच में डूबू
मैं रात में जागु ना सोऊ
तू ही दिल में रहता है, ओ सजना
मैं दिन भर सोच में डूबू
मैं रात में जागु ना सोऊ
तू ही दिल मैं रहता है, ओ सजना

मैंने…

मैंने चूड़ी है खनकाई
अब तो आजा तू हरजाई
मेरी सांसो में तू है बसा
ओ सजना, आजा ना अब तरसा
ओ सजना, आजा ना अब तरसा
तूने चूड़ी जो खनकाई
फिर क्यू आया ना हरजाई
ओ हो हो ओ हो ओ हो हो ओ ओ
तूने पायल जो छनकाई
फिर क्यू आया ना हरजाई
ओ हो हो ओ हो ओ हो हो ओ ओ
तूने चुनरी जो लहराई
फिर क्यू आया ना हरजाई
ओ हो हो ओ हो ओ हो हो ओ ओ

थोड़ा गायिका के बारे में:

फाल्गुनी पाठक को गरबा क्वीन भी कहा जाता हैं क्योंकि फाल्गुनी पाठक जी ने डांडिया में गाने बना के गाने का अंदाज़ ही बदल कर रख दिया।
 मैंने पायल है छनकाई, याद पिया की आने लगी..', और 'बोले जो कोयल बागों में..', जैसे गाने 90 के दशक में पार्टियों और शादियों की रौनक हुआ करते थे. इन खूबसूरत गीतों को आवाज दी थी भारत की गरबा क्वीन कही जाने वाली सिंगर फाल्गुनी पाठक (falguni pathak) ने. फाल्गुनी म्यूजिक इंडस्ट्री की वो सिंगर हैं जिनके गानों के बिना डांडिया नाइट्स अधूरी मानी जाती है.

Labels: , ,

Wednesday, September 7, 2022

आये हो मेरी ज़िंदगी में Lyrics और Review | Udit Narayan | Alka Yagnik

इस लेख में हम बात करेंगे एक ऐसे सदाबहार गीत के जो आज भी लोगों के ज़बान पर हैं। 1996 में आयी सुपरहिट फिल्म राजा हिंदुस्तानी फ़िल्म के आये हो मेरी ज़िंदगी मे गाने के बोल उसके रिव्यु की।

Aaye Ho Meri Zindagi Mein Song Lyrics और Review इस गाने को Male और Female दोनो ही Version में Release किया गया था तथा दोनों गीत लोगों के दिल को छू लेने वाले हैं। Aaye Ho Meri Zindagi Mein Lyrics Male Version को Bollywood Playback Singer Udit Narayan जी तथा Female Version में अपनी मधुर आवाज Alka Yagnik जी ने दिए हैं। इस गाने के बोल (Lyrics) को 90s के मशहूर गीत लेखक Sameer जी ने लिखें हैं। इस गीत में संगीत देने का काम 90s के मशहूर संगीतकार जोड़ी नदीम-श्रवम जी ने दिए हैं।

aaye-ho-meri-zindagi-mein-lyrics-male
आये हो मेरी ज़िंदगी मे लिरिक्स और रिव्यु।

Aaye Ho Meri Zindagi Mein Tum Bahar Banke Song Lyrics ने उस समय यानी 90s में Radio और कैसेट में सबसे सुपरहिट गानों में से एक थी तथा उस समय यूट्यूब और अन्य म्यूजिक एप्प न होने के बावजूद भी उदित नारायण के इस गाने को लोगों ने बहुत प्यार दिया तथा इसके कैसेट की बहुत ज्यादा बिक्री की थी।
यह गाना आज भी लोगों के दिलों अपनी अलग पहचान बनाये हुए हैं तथा इस गाने से लोगों के बहुत से भावनाएं जुड़ी हुई हैं। आमिर और करिश्मा की जोड़ी को लोगों ने बहुत प्यार दिया तथा उदित नारायण जी के मधुर आवाज ने पूरे फ़िल्म को अपनी आवाज से एक अलग ही पहचान दिलाई। Aaye ho meri zindagi mein movie name Raja Hindustani Film का कोई ऐसा गीत नहीं हैं जिसको लोगों ने पसंद न किये हो तथा हिट न हुई हो। किसी डिजिटल प्लेटफॉर्म न होने के बावजूद इस फ़िल्म के गाने गांव से लेकर शहरों तक अपनी आवाज पहुचाई और लोगों का दिल जीता। उस जमाने मे शायद ही कोई ऐसा शादी ब्याह या अन्य समारोह होगा जहां ये गीत नहीं बजा होगा।

Aaye Ho Meri Zindagi Mein Song Review:

गाने के बोल को समीर जी ने बहुत ही खूबसूरती से लिखा तथा लफ़्ज़ों का चुनाव बहुत अच्छे से किया गया। इस गाने में नदीम-श्रवण जी के संगीत ने भी चार चांद लगाने के काम काम किया। बेहतरीन शब्दो को मिलाकर बनाया गया ये गीत खुद में एक अलग एहसास हैं।
राजा हिंदुस्तानी फ़िल्म का यह पहला गीत हैं तथा इसके फिल्मांकन में गांव की खूबसूरती और भारतीय संस्कृति को दर्शाता हैं। इसमे तारीफ के बोल आये हो मेरी ज़िंदगी मे तुम बाहर बनके हैं। उदित नारायण जी की आवाज इस गाने पे आपको झूमने पर मजबूर कर देगा। इस गीत को Mood Swings Song बोल सकते है। क्योंकि यह आपके मूड को बदल कर रख देगा। तथा इसके Music राहत पहुँचाने वाले हैं संगीत आपको झूमने पर मजबूर कर देगा।
गाने के लिरिक्स के भावार्थ की बात करे तो इसमे बोल हैं होली के रंग फीके बेनूर थी दीवाली आया है अब के मौसम
कैसा खुमार बन के किसी के आने पर ख़ुशी का इजहार किया जा रहा तथा नए ज़िन्दगी की शुरुआत की खुशी जाहिर हो रही।

Aaye Ho Meri Zindagi Mein Male Lyrics | Udit Narayan

Song Details:

गीत - आये हो मेरी ज़िन्दगी में तुम बाहर बनके
गायक - उदित नारायण
गीत लेखक - समीर
संगीत - नदीम-श्रवण
फ़िल्म - राजा हिंदुस्तानी
म्यूजिक लेबल - Tips Official

आये हो मेरी ज़िंदगी मे Male लिरिक्स हिंदी:

हम्म हम्म.. हो..
आए हो मेरी ज़िन्दगी में
तुम बहार बन के

आए हो मेरी ज़िन्दगी में
तुम बहार बन के (×2)
मेरे दिल में यूँ ही रहना हाय..

मेरे दिल में यूँ ही रहना
तुम प्यार प्यार बन के
आए हो मेरी ज़िन्दगी में
तुम बहार बन के

आँखों में तुम बसे हो
सपने हज़ार बन के
आँखों में तुम बसे हो
सपने हज़ार बन के

मेरे दिल में यूँ ही रहना हाय..
मेरे दिल में यूँ ही रहना
तुम प्यार प्यार बन के
आए हो मेरी ज़िन्दगी में
तुम बहार बन के

घूँघट में हर कली थी
रंगों में ना ढली थी (×2)
ना शोख थी हवाएँ
ना खुशबू मनचली थी

आया है अब के मौसम
कैसा खुमार बन के (×2)
मेरे दिल में यूँ ही रहना हाय..
मेरे दिल में यूँ ही रहना
तुम प्यार प्यार बन के
आए हो मेरी ज़िन्दगी में
तुम बहार बन के

मन का नगर था खाली
सूखी पड़ी थी डाली
मन का नगर था खाली
सूखी पड़ी थी डाली
होली के रंग फीके
बेनूर थी दिवाली

रिमझिम बरस पड़े हो
तुम तो फुहार बन के
रिमझिम बरस पड़े हो
तुम तो फुहार बन के
मेरे दिल में यूँ ही रहना हाय..
मेरे दिल में यूँ ही रहना
तुम प्यार प्यार बन के

आए हो मेरी ज़िन्दगी में
तुम बहार बन के

आँखों में तुम बसे हो
सपने हज़ार बन के
मेरे दिल में यूँ ही रहना हाय..
मेरे दिल में यूँ ही रहना
तुम प्यार प्यार बन के

आए हो मेरी ज़िन्दगी में
तुम बहार बन के
आए हो मेरी ज़िन्दगी में
तुम बहार बन के (×3)

Aaye Ho Meri Zindagi Mein Female Lyrics Hindi | Alka Yagnik

आ.. आ...
हम्म हम्म...

आए हो मेरी ज़िन्दगी में
तुम बहार बन के

आए हो मेरी ज़िन्दगी में
तुम बहार बन के
आए हो मेरी ज़िन्दगी में
तुम बहार बन के
मेरे दिल में यूँ ही रहना हाय..
मेरे दिल में यूँ ही रहना
तुम प्यार प्यार बन के

आए हो मेरी ज़िन्दगी में
तुम बहार बन के

आँखों में तुम बसे हो
सपने हज़ार बन के
आँखों में तुम बसे हो
सपने हज़ार बन के
मेरे दिल में यूँ ही रहना हाय..
मेरे दिल में यूँ ही रहना
तुम प्यार प्यार बन के

आए हो मेरी ज़िन्दगी में
तुम बहार बन के

आ.. आ...
हम्म... हम्म...
मेरे साथी मेरे साजन, मेरे साथ यूँ ही चलना

मेरे साथी मेरे साजन, मेरे साथ यूँ ही चलना
बदलेगा रंग ज़माना पर तुम नहीं बदलना

मेरी मांग यूँ ही भरना तारे हज़ार बन के
मेरी मांग यूँ ही भरना तारे हज़ार बन के
मेरे दिल में यूँ ही रहना हाय...

मेरे दिल में यूँ ही रहना
तुम प्यार प्यार बन के
आए हो मेरी ज़िन्दगी में
तुम बहार बन के

गर मैं जो रूठ जाऊँ, तो तुम मुझे मनाना

गर मैं जो रूठ जाऊँ, तो तुम मुझे मनाना
थामा है हाथ मेरा, फिर उम्र भर निभाना
मुझे छोड़ के ना जाना वादे हज़ार करके

मुझे छोड़ के ना जाना वादे हज़ार करके
मेरे दिल में यूँ ही रहना हाय...

मेरे दिल में यूँ ही रहना
तुम प्यार प्यार बन के
आए हो मेरी ज़िन्दगी में
तुम बहार बन के

आए हो मेरी ज़िन्दगी में
तुम बहार बन के
मेरे दिल में यूँ ही रहना हाय...
मेरे दिल में यूँ ही रहना
तुम प्यार प्यार बन के
आए हो मेरी ज़िन्दगी में
तुम बहार बन के....

थोड़ा फ़िल्म के बारे में:

यह 1996 कि सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक थी। इस फ़िल्म की कहानी प्यार और ज़िन्दगी से जुड़ी हुई हैं तथा इसमे कुछ इमोशनल सीन भी हैं। इस फ़िल्म के सभी गाने कमाल की हैं। Pardesi Pardesi Song सबसे सबसे ज्यादा प्रसिद्ध गीत हैं।
इस फ़िल्म की कहानी की बात करे तो इसमे आमिर खान एक टैक्सी ड्राइवर रहता हैं जहां करिश्मा कपूर एक पर्यटक के रूप में आमिर खान से मुलाक़ात होती है तथा सफर में इस गाने का ज़िक्र आये तुम मेरी ज़िंदगी मे बाहार बनके कमाल का कंबाइन है। इसके बाद दोनों का जुड़ाव होने लगता हैं बात शादी तक चली जाती हैं जो देखने लायक हैं।

Labels: ,

Monday, September 5, 2022

तुमसे भी ज्यादा तुमसे प्यार किया Lyrics और Review | Arijit Singh

2021 में आयी Tadap Movie के अरिजीत सिंह की सुपरहिट Song Tumse Bhi Jyada Lyrics और Review In Hindi के बारे में बात करेंगे। यह एक Pure Love Song हैं। इस गाने के बोल (Lyrics) को शायर और गीत लेखक इरशाद कामिल और आशीष पण्डित ने मिलके इस गाने को बहुत अच्छे से लिखा हैं। इस गाने में संगीत देने का काम भारतीय मशहूर संगीतकार प्रीतम जी ने दिए हैं। Mohabbat Mein Yun Had Ko Paar Kiya Song एक Romantic गीत है इस गीत में Arijit Singh की आवाज ने एक अलग जी जादू बिखेरा हैं।
इस गाने में Star Cast के रूप बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी और बॉलीवुड की अदाकारा तारा सुतारिय हैं। आइये देखते है इस गाने की समीक्षा को
Tumse-bhi-jyada-lyrics-arijit-singh
Tumse Bhi Jyada Lyrics & Review

Tumse Bhi Zyada Song Review:

यह एक Romantic Love Song हैं। इसके Music की बात करे तो इसमे Rock Music हैं।
गाने के बोल (Lyrics) की बात करें तो इसमें लफ़्ज़ों को बहुत अच्छे से पिरोया हैं और अपने बेइंतहा प्यार को दर्शाता हैं। इसमे अरिजीत सिंह की मधुर आवाज और अरिजीत सिंह के Soulful Voice गाने में अलग ही अंदाज़ डाल देता हैं।
Video की बात करें तो इसमे ईशाना अपने अतीत के प्रेम को याद करके उलझन में रहता हैं तथा दूसरी तरह रामिशा की शादी की तैयारी चल रही होती हैं। गाने के बोल में कुछ दर्द भी भरे हैं जो आपको थोड़ा Emotional कर सकता हैं।
इसमे Ahan Shetty और Tara Sutaria की जोड़ी बहुत ही बेहतरीन हैं।

Tumse Bhi Zyada Song Lyrics | Arijit Singh

गाना – तुमसे भी ज्यादा तुमसे प्यार किया।
गायक – अरिजीत सिंह
लेखक – इरशाद कामिल और आशीष पंडित
संगीत – प्रीतम
रिलीज़ – 16 दिसंबर 2021
फ़िल्म – तड़प
लेबल – टी-सीरीज

तुमसे भी ज्यादा लिरिक्स:

हम्म हम्म..
मोहब्बत में यूं हद को पार किया
मोहब्बत में यूं हद को पार किया
तुमसे भी ज्यादा तुमसे प्यार किया
तुमसे भी ज्यादा तुमसे प्यार किया

दर्द की हदों को भी पार किया
दर्द की हदों को भी पार किया
तुमसे भी ज्यादा तुमसे प्यार किया
हो तुमसे भी ज्यादा तुमसे प्यार किया

तू मेरी थी मेरी है अगर खबर आ जाए
बेसबरे से दिल को बेवक्त सबर आ जाए

खुशी देके तुमको गम उधार लिया
खुशी देके तुमको गम उधार लिया
तुमसे भी ज्यादा तुमसे प्यार किया
हो तुमसे भी ज्यादा तुमसे प्यार किया

हो हो हो हो हो…

हो ये तड़प कैसी है ये जलन है कैसी
हालाँकि दोनो में है वफ़ा पहले सी

जो रंग तेरा है वो रंग है मेरा
कुछ मैं तेरे जैसा कुछ तू मेरे जैसी

जुदाई ने हमको इक सार किया
जुदाई ने हमको इक सार किया
तुमसे भी ज्यादा तुमसे प्यार किया
हो तुमसे भी ज्यादा तुमसे प्यार किया

मोहब्बत में यूं हद को पार किया
मोहब्बत में यूं हद को पार किया
हो तुमसे भी ज्यादा तुमसे प्यार किया
हो तुमसे भी ज्यादा तुमसे प्यार किया

हम्म ..
आ गले मिल फिर से फिर
जरा चैन आया हो मेरे होठों पे
फिर तेरे ही साये

बिन तेरे जीना भी मौत ही लगता है
या तू आ जाए या सांस भी ना आए

दुआओं में ऐसा इज़हार किया
दुआओं में ऐसा इज़हार किया
तुमसे भी ज्यादा तुमसे प्यार किया
हो तुमसे भी ज्यादा तुमसे प्यार किया

मोहब्बत में यूं हद को पार किया
मोहब्बत में यूं हद को पार किया
तुमसे भी ज्यादा तुमसे प्यार किया
हो तुमसे भी ज्यादा तुमसे प्यार किया

हो हो हो हो हो…

थोड़ा फ़िल्म के बारे में:

Tadap Movie मिलन लुथरिया द्वारा एक Action और romance फ़िल्म हैं। इस फ़िल्म से मशहूर बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी डेब्यू किये तथा लोगों ने इस फ़िल्म को बहुत पसंद किया। 
मूवी की कहानी की बात करे तो यह 2019 में आयी Telugu Film RX 100 का रीमेक हैं।

Labels: ,

Saturday, September 3, 2022

तुझमें खोया रहूं मैं Lyrics और Review | Arijit Singh

इस लेख में हम बात करेंगे महेंद्र सिंह धोनी के जीवनी पर बनी फ़िल्म M.S Dhoni - The Untold Story के Song Phir Kabhi Lyrics और Review

इस गीत में अरिजीत सिंह ने अपनी मधुर आवाज दी हैं तथा इसके संगीत को भारतीय गायक और संगीतकार अमाल मलिक जी ने दिए हैं। इस गाने के बोल (Lyrics) को भारतीय मशहूर गीत लेखक मनोज मुंतशिर जी ने लिखें हैं।

इस गीत में अदाकारी सुशांत सिंह राजपूत और दिशा पटानी ने किए हैं। आइये इस गाने की समीक्षा करते हैं।
Phir-Kabhi-Lyrics-&-Review
Phir Kabhi Lyrics & Review

Phir Kabhi Song Review:

सबसे पहले बात करते है इसके संगीत की जिसको अमाल मलिक ने कंपोज़ किये हैं। इसकी संगीत काफी हल्की और धीमी  हैं। अमाल जी के Music और Arijit Singh की मधुर आवाज इस गाने को Mood Swing Song और Mental Healing वाला बनाता हैं। Dil pe taras aa raha hai lyrics से पहले कुछ गीत के बारे में जाने
लेखक मनोज मुंतशिर जी ने इसके बोल को काफी बेहतरीन ढंग से लिखा हैं। Lyrics Tujhme Khoya Rahun Main Mujhe Khoyi Rahe Tu Khud Ko Dhundh Lenge Phir Kabhi इसके भावार्थ ये हैं कि अपने साथी के साथ बस यूं ही प्यार का इज़हार और अपने साथी के साथ ये हसीं पल बिताते रहें। क्योंकि ये पल दोबारा देखने को मिले या नहीं।
यह एक Soft Love Song हैं। वीडियो की बात करें तो इसमे अदाकारी सुशांत सिंह राजपूत और दिशा पटानी की जोड़ी इस गाने में चार चांद लगाने का काम करते हैं। सुशांत सिंह राजपूत जो कि धोनी के किरदार में नजर आते हैं खुले में अपनी पहचान छुपा कर अपने प्यार के साथ हसीन पल व्यतीत करते हैं। आइये अब पढ़ते है इसके खूबसूरत गीत Tujhme Khoya Rahu Main Song Lyrics को
आपको ये भी पसंद आएंगे:

Phir Kabhi Lyrics In Hindi | Arijit Singh

Song Details:
Song – Phir Kabhi
Music – Amaal Malik
Lyrics – Manoj Muntashir
StarCast – Sushant Singh Rajput & Disha Patani
Movie – M.S Dhoni-The Untold Story
Release On – 5 November 2016
Label – T-Series

फिर कभी लिरिक्स:

ये लम्हा जो ठहरा है
मेरा है ये तेरा है
ये लम्हा मैं जी लूं ज़रा

तुझमें खोया रहूँ मैं
मुझ में खोयी रहे तू
खुद को ढूंढ लेंगे फिर कभी

तुझसे मिलता रहूँ मैं
मुझसे मिलती रहे तू
ख़ुद से हम मिलेंगे फिर कभी
हाँ फिर कभी..


क्यूँ बेवजह गुनगुनाएं
क्यूँ बेवजह मुस्कुराएं
पलकें चमकने लगी है
अब ख्वाब कैसे छुपायें

बहकी सी बातें कर लें
हंस हंस के आँखें भर लें
ये बेहोशियाँ फिर कहाँ

तुझमें खोया रहूँ मैं
मुझमें खोयी रहे तू
ख़ुद दो ढूंढ लेंगे फिर कभी


तुझसे मिलता रहूँ मैं
मुझसे मिलती रहे तू
ख़ुद से हम मिलेंगे फिर कभी
हाँ फिर कभी..


दिल पे तरस आ रहा है
पागल कहीं हो ना जाएँ
वो भी मैं सुनने लगा हूँ
जो तुम कभी कह ना पाए


ये सुबह फिर आएगी
ये शामें फिर आएंगी
ये नजदीकियां फिर कहाँ

तुझमें खोया रहूँ मैं
मुझमें खोयी रहे तू
ख़ुद दो ढूंढ लेंगे फिर कभी

तुझसे मिलता रहूँ मैं
मुझसे मिलती रहे तू
ख़ुद से हम मिलेंगे फिर कभी
हाँ... फिर कभी
थोड़ा फ़िल्म के बारे में:

नीरज पांडे द्वारा निर्देशित फ़िल्म M.S Dhoni - The Untold Story भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बनी ये बायोपिक फ़िल्म हैं। इस फ़िल्म में सभी गाने बहुत अच्छे हैं। इस फ़िल्म में मुख्य किरदार सुशांत सिंह राजपूत, कियारा अडवाणी और दिशा पटानी हैं।
इस फ़िल्म के कहानी की बात करे तो इसमें महेंद्र सिंह धोनी के सच्ची घटना से प्रेरित हैं। इस फ़िल्म में ये दिखाया गया हैं कि महेंद्र सिंह धोनी को एक सफल क्रिकेटर से लेकर भारतीय क्रिकट टीम के कैप्टन तक का सफर कैसे तय किया तथा किन किन मुश्किलों का सामना करना पड़ा। ज़िन्दगी में कितने उतार चढ़ाव झेले तथा यह फ़िल्म एक प्रेरणा भी हैं उनलोगों के लिए जो अपने अंदर के हुनर को पहचानना तथा आगे बढ़ना।
फ़िल्म में एक्टिंग की बात करें तो इसमे सुशांत सिंह राजपूत जो हमारे बीच नहीं रहे उनकी उन्होंने बखूबी अपनी अदाकारी दिख कर इस फ़िल्म को एक सफल फ़िल्म बनाने का काम किया। इस फ़िल्म में लोगों ने बहुत पसंद किया, तथा इस फ़िल्म को अच्छी कामयाबी मिली। यह फ़िल्म 2016 में आयी थी। इस फ़िल्म का Song Kaun Tujhe Yun Pyar Karega सबसे कामयाब गीत हैं।

Labels: ,