यह एक हिन्दी ब्लॉग हैं जहां आपको हिन्दी गानों के बोल के साथ उससे जुड़ी कुछ अनसुने जानकारियां मिलेगी।
Thursday, December 29, 2022
तुझे याद न मेरी आये गाने के बोल और समीक्षा | उदित नारायण
Tujhe Yaad Na Meri Aaye Lyrics: 1998 की म्यूजिकल ब्लाकबस्टर " कुछ कुछ होता हैं"..इस फिल्म का म्यूजिक एल्बम बहुत अधिक सफल रहा था...समीर के लिखे गीत, जतिन-ललित का संगीत और उदित नारायण, अलका याग्निक, कविता कृष्णमूर्ति और कुमार शानू की आवाज ने जादू सा कर दिया था...इतने वर्षों बाद भी इस फिल्म के गीत सुनने का मन चाहता है जबकि आजकल के गीत तीन चार दिन से अधिक नहीं चलते है। यह एक Evergreen Sad Song हैं जो आज भी गीत प्रेमियों के दिल मे अपनी एक अलग पहचान रखता हैं।
Tujhe Yaad Na Meri Song Review:
इस गीत की शुरुआत में मनप्रीत अख्तर जी की आवाज रब्बा मेरे.. से शुरुआत यह गीत एक Sad Song हैं। गाने में अपनी मधुर आवाज उदित नारायण और अलका याग्निक की जोड़ी का यह गीत कमाल का कॉम्बिनीकेशन हैं। गाने में Music को बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार जोड़ी जतिन-ललित ने compose किये हैं। वहीं गाने के लेख को समीर अंजान जी ने बहुत खूबसूरत तरीके से लिखें हैं।
गाने के भाव की बात करें तो गाने के नाम से ही हमें स्पष्ट हो जाता हैं कि गाने के भाव क्या हैं। इस गीत की सबसे खास बात यह हैं कि यह एक Evergreen Sad Song हैं। जो आज भी गीत प्रेमियों के दिल मे कहीं न कहीं अपनी जगह रखता हैं। गाने के बोल और संगीत की ताल का मिलान बहुत अच्छा हैं।
गाने की अदाकारी की बात करें तो इसमें प्यार और एक तरफा प्यार के भावना को प्रदर्शित करने वाला गीत हैं गाने के बोल तुझे याद न मेरी आये किसी से क्या कहना शब्द बहुत ही ग़मगीन और भावुक कर देने वाला हैं। आइये पढ़ते हैं इस खूबसूरत गीत के Lyrics को
साजन जी घर आये लिरिक्स और रिव्यु | अलका याग्निक | शाहरुख खान
Sajanji Ghar Aaye Lyrics: साल 1998 में आयी कारण जौहर द्वारा लिखित और निर्देशित Kuch Kuch Hota Hai फ़िल्म के सभी गाने सुपरहिट और बेहतरीन गीतों में से एक हैं। शाहरुख खान और काजल की जोड़ी ने इस फ़िल्म को अच्छी सफलता दिलायी तथा इसके सभी गाने कमाल के हैं। आज के लेख में हम बात करेंगे Sajanji Ghar Aaye Lyrics और Review की।
शाहरुख-काजोल अभिनीत फिल्म कुछ कुछ होता है के इस गीत में सलमान खान और काजोल को थिरकते हुए दिखाया गया है। समय की कसौटी पर खरा उतरने वाला विवाह गीत जतिन-ललित द्वारा संगीत रचित था और इसे कविता कृष्णमूर्ति, कुमार शानू और अलका याग्निक ने गाया था।
Kuch Kuch Hota Hai Title Song Lyrics: 90's की सबसे बेहतरीन गानों के सूची में अपनी जगह बनाने वाली कुछ कुछ होता हैं फ़िल्म करण जौहर द्वारा लिखित और निर्देशित कुछ कुछ होता है 1998 की हिन्दी भाषा की हास्य प्रेमकहानी फ़िल्म है। यह लोकप्रिय जोड़ी शाहरुख खान और काजोल ने अपनी चौथी फिल्म में एक साथ काम किया था तथा रानी मुखर्जी ने सहायक भूमिका निभाई, जबकि सलमान खान की एक विस्तारित खास झलक भी देखने को मिली थी। इस फ़िल्म में सभी गीत में संगीत देने का काम जतिन और ललित की जोड़ी ने बहुत खूबसूरती से इसके संगीत को कंपोज़ किया हैं। फ़िल्म के सभी गीत लिखने का श्रेय भारतीय गीत लेखक समीर (Sameer) जी ने बखूबी और बेहतरीन लिखें हैं। आइये अब फ़िल्म से हटकर इसके गीत के बारे में बात करते हैं।
Tum Pass Aaye Lyrics: यह गीत एलबम 90's की सबसे ज्यादा बिकने वाली गीत में से एक गीत थी। इस गाने में आवाज देने का काम 90's के सबसे फेमस गायक और गायिका Udit Narayan और Alka Yagnik ने अपनी मधुर आवाज से गाने में एक अनोखा अंदाज़ और समीर जी के लिखें लफ्ज़ का बेहतरीन प्रदर्शन हैं। इसके म्यूजिक जतिन-ललित ने कंपोज़ किये हैं। गाने में अदाकारी की बात करें तो इसमें में शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी हैं।
Kuch Kuch Hota Hai Facts:
फ़िल्म से जुड़े कुछ रोचक तथ्य:
उस समय की बेस्ट रोमांटिक मूवी थी और आज भी है
फ़िल्म के गाने आज भी सुपरहिट है
अमन के रूप में सलमान खान के मनमोहक प्रदर्शन की वजह से उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला हालाँकि इस किरदार को निभाने के लिए सैफ अली खान से संपर्क किया गया था, लेकिन उन्होंने इस भूमिका को ठुकरा दिया।
'ये लड़की है दीवानाव' गाने की शूटिंग के दौरान काजोल साइकिल से गिर गई और घायल हो गईं थी।
नन्ही अंजलि का किरदार निभाने वाली सना सईद ने रोने वाले दृश्यों के लिए ग्लिसरीन का इस्तेमाल करने से मना कर दिया।
कोई मिल गया" गाने में शाहरुख की प्रतिष्ठित पोलो स्पोर्ट टी-शर्ट की कीमत £ 75 थी, करन जौहर और डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने इसे खरीदने से पहले तीन घंटे तक बहस की।
शाहरुख को छोटा सरदार लड़का इतना प्यारा लगा कि जब उसका बेटा आर्यन पैदा हुआ और सेट पर गया, तो उसने उसे अपने जैसे ही कपड़े पहनाए।
फिल्म में टीना की भूमिका निभाने के लिए ट्विंकल खन्ना, रवीना, तब्बू, उर्मिला, ऐश्वर्या इन सभी से संपर्क किया गया था हालांकि उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया अंत में,19 वर्षीय रानी मुखर्जी को टीना की भूमिका निभाने के लिए साइन किया गया। इस फिल्म ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया।
शाहरुख खान जाहिर तौर पर क्लाइमेक्स से प्रभावित नहीं थे क्योंकि इसमें बहुत रोना शामिल था।
शाहरुख खान और काजोल ने बास्केटबॉल खेल के दृश्यों के दौरान कूदने के लिए ट्रैम्पोलिन का इस्तेमाल किया।
फ़िल्म में कुछ इमोशनल दृश्य को देखकर दर्शक आँसू नही रोक पाए ।
इस फ़िल्म को सर्वश्रेष्ठ फिल्म, अभिनेता, अभिनेत्री, निर्देशक, सहायक अभिनेता, और सह नायिका के अवार्ड मिले ।
फ़िल्म की दीवानगी इतनी थी लोगो को काफी दिनों तक वीडियो कैसेट किराये पर उपलब्ध नही थी
हमें जब से मोहब्बत हो गई हैं Lyrics | अलका याग्निक | सोनू निगम
Hamein Jab Se Mohabbat Lyrics: यह बॉर्डर फ़िल्म का तीसरा गाना हैं। गाने के शीर्षक से हमे पता चलता हैं मोहब्बत होने के बाद हमें दुनिया कितनी हसीन लगने लगती हैं। इस गाने के बोल को इसी मोहब्बत को विस्तारपूर्वक लिखा और गाया गया हैं। गाने के बोल को जावेद अख्तर और संगीत अनु मलिक जी ने दिए हैं। गाने की आवाज की बात करें तो इस गाने में हमें 90's की मशहूर गायक और गायिका अलका याग्निक और सोनू निगम के संगम का अनोखा अंदाज़ देखने को मिलता हैं।
ऐ जाते हुए लम्हों Lyrics और Review | रूप कुमार राठौड़
1997 में आयी बॉर्डर फ़िल्म के गीत To Chalun Lyrics और Review। Ae Jate Huye Lamho Lyrics के लेखक की बात करें तो Border Film के सभी गीतों को लिखने का श्रेय भारतीय मशहूर शायर और गीत लेखक जावेद अख्तर जी ने लिखें हैं वही इसके संगीत की बात करें तो ऐजाते हुए लम्हों गाने में संगीत Anu Malik जी ने कंपोज़ किया हैं। To Chalun Singer की बात करें यह एक एकल गाया हुआ गीत (Solo Song) भारतीय पार्श्व गायक Roop Kumar Rathod जी ने गाने अपनी मधुर आवाज़ से नवाज़ा हैं।
To Chalun Song Review:
गाने के बोल को समझने की कोशिश करें तो गाने के भाव कुछ इस प्रकार हैं कि एक देश के जवान की शादी के तुरंत बाद अपने ड्यूटी का बुलावा आ जाता हैं जिसके बाद उसके बाद कुछ ही पल बचे हैं जो अपनी दिल ए अज़ीज़ के साथ बिताने हैं। इस पूरे गीत में अपनी जान ए बाहर के तारीफ के बोल हैं।
इस गाने में एक बोल हैं "मैं कहीं भी रहूं ऐ सनम, मुझको हैं ज़िन्दगी की कसम, फ़ासले आते आते रहें, प्यार लेकिन नहीं होगा कम" इस से हम समझ सकते है गाने के भाव कितने प्यार भरे हैं ।गाने का Music slow है लेकिन इसमें जो beats डाले गए हैं जो धड़कनों को बेकरारी को बयां करता है और रूप कुमार राठौड़ के गाने के अंदाज़ गीत प्रेमियों के दिल मे अपनी जगह रखता हैं। गीत में अदाकारी की बात करें तो इसमें सुनील शेट्टी और शरबानी मुखर्जी का अभिनय देखने को मिलता हैं। आइये पढ़ते है To Chalun Lyrics को
संदेशे आते हैं लिरिक्स और फैक्ट्स | रूप कुमार राठौड़ | सोनू निगम
आज हम बात करेंगे 1997 में रिलीज़ हुई Border Film के सबसे ज्यादा Popular Song संदेशे आते हैं Lyrics और उससे जुड़े कुछ रोचक तथ्यो के बारें में। बॉर्डर एक भारतीय हिंदी भाषा की ऐतहासिक युद्ध फिल्म है। 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान सेट, यह वास्तविक जीवन की घटनाओं का एक रूपांतरण है जो 1971 में लोंगेवाला की लड़ाई के दौरान हुई थी। आइये जानते हैं Sandese Aate Hai Lyrics के बारें में।
संदेशे आते हैं गाने को जावेद अख्तर जी ने बहुत ही मेहनत से लिखा हैं तथा गाने के बोल में जिस लफ़्ज़ों का इस्तेमाल किया हैं वह बहुत ही बेहतरीन तरीके से लिखा हैं जो आज भी गीत प्रेमियों के दिल में अपना एक अलग पहचान रखता हैं।
Sandese Aate Hai Lyrics
Sandese Aate Hai Singers की बात करें तो इस गीत में Roop Kumar Rathod और Sonu Nigam की आवाज़ का Combination क़माल का हैं। गायको ने गाने को बहुत ही शिद्दत से और दिल से गाया हैं जो सीधा हमारे दिल को छूता हैं। गाने में Music देने का काम अनु मलिक जी ने किए हैं।
यह एक देश भक्ति हैं जो हमारे देश के जवानों की दास्तां बयां करता हैं। यह गीत लगभग 11 मिनट लंबा हैं जो इस फ़िल्म का सबसे लंबा और चहेता गीत हैं। इस गीत की अदाकारी की बात करें तो यह हमें भावुक कर देता हैं। यह एक ऐसा गीत हैं जिसे सुनकर हमारे दिल झलक जाते हैं तथा थोड़ा भावुक करते हैं। क्योंकि इस गीत के बोल कुछ ऐसे हैं कि हमे गुनगुनाने पर मजबूर कर देते हैं। जब हमारे देश मे स्वतंत्र दिवस हो या गणतंत्र दिवस जब तक ये गीत हमारे कानों को सुनाई नही पड़ते हमे कुछ खाली खाली सा प्रतीत होता हैं।
संदेशे आते हैं, हमें तड़पाते हैं जो चिट्ठी आती है, वो पूछे जाती है के घर कब आओगे, लिखो कब आओगे
के तुम बिन ये घर सूना सूना है
इस गीत में जिन अभिनेताओं ने फ़ौजी की भूमिका निभाई है, वह कहीं न कहीं आपको महसूस करा देंगे कि जब घर से दूर देश की रक्षा में खड़े सैनिक को उसके घर से संदेश मिलता है कि उसे याद किया जा रहा है, उसका इंतज़ार किया जा रहा है। तब वह कैसे बेचैन हो जाते होंगे लेकिन तब भी वह देश-सेवा को ही समर्पित रहते हैं।
संदेशे आते हैं गीत को लिखने के लिए जावेद अख्तर को सर्वश्रेष्ठ गीतकार का पुरुष्कार से भी नवाज़ा गया था।
संदेशे आते हैं गाने के बोल:
Song Details:
गीत – संदेशे आते हैं
गायक – सोनू निगम और रूप कुमार राठौड़
संगीत – अनु मलिक
लेखक – जावेद अख्तर
लेबल – Venus
फ़िल्म – बॉर्डर (1997)
Sandese Aate Hai Lyrics In Hindi
हो हो हो..
संदेशे आते हैं
हमें तड़पाते हैं
जो चिट्ठी आती है
वो पूछे जाती है
के घर कब आओगे
के घर कब आओगे
लिखो कब आओगे
के तुम बिन ये घर सूना सूना है
संदेशे आते हैं
हमें तड़पाते हैं
जो चिट्ठी आती है
वो पूछे जाती है
के घर कब आओगे
के घर कब आओगे
लिखो कब आओगे
के तुम बिन ये घर सूना सूना है
किसी दिलवाली ने
किसी मतवाली ने
हमें खत लिखा है
ये हमसे पूछा है
किसी की साँसों ने
किसी की धड़कन ने
किसी की चूड़ी ने
किसी के कंगन ने
किसी के कजरे ने
किसी के गजरे ने
महकती सुबहों ने
मचलती शामों ने
अकेली रातों में
अधूरी बातों ने
तरसती बाहों ने और पूछा है तरसी निगाहों ने
के घर कब आओगे, लिखो कब आओगे
के तुम बिन ये दिल सूना सूना है
संदेशे आते हैं
हमें तड़पाते हैं
जो चिट्ठी आती है
वो पूछे जाती है
के घर कब आओगे
के घर कब आओगे
लिखो कब आओगे
के तुम बिन ये घर सूना सूना है
मोहब्बत वालों ने, हमारे यारों ने
हमें ये लिखा है, कि हमसे पूछा है
हमारे गाँवों ने, आम की छांवों ने
पुराने पीपल ने, बरसते बादल ने
खेत खलियानों ने, हरे मैदानों ने
बसंती बेलों ने, झूमती बेलों ने
लचकते झूलों ने, दहकते फूलों ने
चटकती कलियों ने, और पूछा है गाँव की गलियों ने
के घर कब आओगे, के घर कब आओगे
लिखो कब आओगे
के तुम बिन गाँव सूना सूना है
संदेशे आते हैं
हमें तड़पाते हैं
जो चिट्ठी आती है
वो पूछे जाती है
के घर कब आओगे
के घर कब आओगे
लिखो कब आओगे
के तुम बिन ये घर सूना सूना है
ओ ओ ओ..
कभी एक ममता की, प्यार की गंगा की
जो चिट्ठी आती है, साथ वो लाती है
मेरे दिन बचपन के, खेल वो आंगन के
वो साया आंचल का, वो टीका काजल का
वो लोरी रातों में, वो नरमी हाथों में
वो चाहत आँखों में, वो चिंता बातों में
बिगड़ना ऊपर से, मोहब्बत अंदर से, करे वो देवी माँ
यही हर खत में पूछे मेरी माँ
के घर कब आओगे, के घर कब आओगे
लिखो कब आओगे
के तुम बिन आँगन सूना सूना है
संदेशे आते हैं
हमें तड़पाते हैं
जो चिट्ठी आती है
वो पूछे जाती है
के घर कब आओगे
के घर कब आओगे
लिखो कब आओगे
के तुम बिन ये घर सूना सूना है
ऐ गुजरने वाली हवा बता
मेरा इतना काम करेगी क्या
मेरे गाँव जा, मेरे दोस्तों को सलाम दे
मेरे गाँव में है जो वो गली
जहाँ रहती है मेरी दिलरुबा
उसे मेरे प्यार का जाम दे
उसे मेरे प्यार का जाम दे
वहीं थोड़ी दूर है घर मेरा
मेरे घर में है मेरी बूढ़ी माँ
मेरी माँ के पैरों को छू के तू
उसे उसके बेटे का नाम दे
ऐ गुजरने वाली हवा ज़रा
मेरे दोस्तों, मेरी दिलरुबा
मेरी माँ को मेरा पयाम दे
उन्हें जा के तू ये पयाम दे
मैं वापस आऊंगा, मैं वापस आऊंगा
घर अपने गाँव में
उसी की छांव में, कि माँ के आँचल से
गाँव की पीपल से, किसी के काजल से
किया जो वादा था वो निभाऊंगा
मैं एक दिन आऊंगा
मैं एक दिन आऊंगा
मैं एक दिन आऊंगा
मैं एक दिन आऊंगा
Border फ़िल्म से जुड़े कुछ अनसुने तथ्य:
बॉर्डर दत्ता का ड्रीम प्रोजेक्ट था। उन्होंने सितंबर 1995 में फिल्म की पटकथा पर काम करना शुरू कर दिया था और अप्रैल 1996 तक इसे पूरा कर लिया था। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग राजस्थान के बीकानेर में हुई थी । कुछ हिस्सों को जोधपुर में भी फिल्माया गया था ।
संजय दत्त , जिन्हें फिल्म के लिए साइन किया गया था, को बाद में पूर्व की जेल की सजा के कारण जैकी श्रॉफ द्वारा बदल दिया गया था।
जूही चावला को तब्बू की भूमिका की पेशकश की गई थी, लेकिन उन्होंने इसे अस्वीकार कर दिया क्योंकि वह एक छोटी सी भूमिका नहीं निभाना चाहती थी।
मनीषा कोइराला को फिल्म के लिए साइन किया गया था, लेकिन बाद में उन्होंने उसी कारण से इनकार कर दिया।
अक्षय खन्ना की भूमिका के लिए शाहरुख खान , सलमान खान , आमिर खान , अक्षय कुमार , अजय देवगन और सैफ अली खान से संपर्क किया गया था, लेकिन सलमान खान ने कहा कि वह फिल्म के लिए तैयार नहीं थे; आमिर खान, कि वह इश्क में व्यस्त थे, सैफ अली खान और अक्षय कुमार ने अज्ञात कारणों से मना कर दिया, जबकि देवगन ने मना कर दिया क्योंकि वह मल्टी-स्टारर में काम नहीं करते थे।
सुनील शेट्टी ने पहली बार प्रस्ताव प्राप्त करने से इनकार कर दिया, लेकिन फिर से संपर्क करने पर वह भूमिका निभाने के लिए तैयार हो गए। संजय कपूर और अरमान कोहली को भैरों सिंह की भूमिका के लिए संपर्क किया गया था जब शेट्टी ने पहली बार भूमिका को अस्वीकार कर दिया था।
आशिफ शेख को फिल्म के लिए साइन किया गया था, लेकिन बाद में उनकी जगह सुदेश बेरी ने ले ली ।
जेपी दत्ता मूल रूप से सपना बेदी की भूमिका के लिए सोनाली बेंद्रे को चाहते थे , लेकिन उस समय चीजें नहीं चल सकीं। धरमवीर के रोल के लिए पहली पसंद आमिर खान थे।
15 अगस्त 2017 को, 70 वें भारतीय स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में , भारतीय फिल्म समारोह निदेशालय और रक्षा मंत्रालय ने संयुक्त रूप से स्वतंत्रता दिवस फिल्म महोत्सव प्रस्तुत किया , जहां फिल्म को इसकी निरंतर पंथ शास्त्रीय लोकप्रियता और 20 के पूरा होने के लिए पूर्वव्यापी रूप से प्रदर्शित किया गया था। वर्षों