Thursday, October 13, 2022

तेरा मेरा रिश्ता हैं कैसा Lyrics और Facts | Arijit Singh

इस लेख में हम बात करेंगे Arijit Singh Songs के सबसे सुपरहिट गीत Meri Aashiqui Tum Hi Ho Lyrics और Review के बारे में। इस गीत के बोल (Lyrics) और संगीत देने का काम मिथुन (Mithoon) ने किए हैं। इसकी Casting की बात करें तो इसमे आदित्या रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर हैं। इस गीत में आवाज देने का काम अरिजीत सिंह ने किया हैं  आज के समय में उनका गाया हुआ हर गाना लोगों के जुबां पर चढ़ जाता है। अरिजीत सिंह की नशीली आवाज का जादू हर किसी के सिर चढ़ कर बोलता है। यूं तो फिल्मों में गाने से पहले उन्होंने म्यूजिक एल्बम में गाना गाया था। लेकिन सिंगर असली पहचान फिल्म ‘आशिकी 2’ के सॉन्ग्स से मिली। दर्शकों के बीच आज भी सॉन्ग ‘तुम ही हो’ (Tum Hi Ho) को लेकर क्रेज देखने को मिलता है। इस गाने ने सिंगर को रातों रात स्टार बना दिया था। यह गीत 2013 में आई Romantic Love Movie Aashiqui 2 की हैं। यह फ़िल्म 1990 में आई आशिक़ी फ़िल्म का सीक्वल हैं। वैसे देखा जाए तो उस समय आशिक़ी फ़िल्म के गाने भी 90s के सुपरहिट गानों में से एक थी। और 2013 में आई आशिक़ी 2 के भी सभी गाने कमाल के हैं। आइये इस गाने के रिव्यु को पढ़ते हैं।

arijit-singh-tum-hi-ho-lyrics

Tum Hi Ho Song Review:

यह एक रोमांटिक लव सांग हैं। इस गीत में उपयोग किये गए अल्फ़ाज़ दिल को छू लेने वाले हैं। मिथुन ने इस गीत को बहुत ही बेहतरीन लफ्ज़ो को मिलाकर इस गीत को लिखा हैं तथा इस गीत के संगीत को और अरिजीत सिंह की मखमली आवाज धीमी गति में इस गाने में चार चांद लगाते हैं। इस गाने के भावार्थ को समझने की कोशिश करे तो लेखक ने इस गाने के बोल को इस प्रकार लिखें हैं जिसका भाव अपने बेइंतहा मोहब्बत को लफ्ज़ो में बयां करता हैं। तेरे लिए ही जियां मैं खुद को जो यूँ दे दिया हैं तेरी वफ़ा ने मुझको संभाला यह बोल अपने प्रेम के प्रति एक अलग ही भाव व्यक्त करता हैं। इसमे प्यार, दर्द, और विश्वास झलकता हैं। 
इस गाने के वीडियो में आदित्य और श्रद्धा की जोड़ी कमाल का कॉम्बिनेशन हैं। वीडियो में दोनों को रोमान्स करते दर्शाया गया हैं।

Tum Hi Ho Lyrics In Hindi | Arijit Singh

Song Details:

  • गीत – तुम ही हो
  • गायक – अरिजीत सिंह
  • लेखक – मिथुन
  • संगीत – मिथुन
  • फ़िल्म – आशिक़ी 2
  • लेबल – T-Series

तुम ही हो लिरिक्स:

हम तेरे बिन अब रह नहीं सकते
तेरे बिन क्या वजूद मेरा

हम तेरे बिन अब रह नहीं सकते
तेरे बिन क्या वजूद मेरा
तुझसे जुदा गर हो जाएंगे
तो ख़ुद से ही हो जाएंगे जुदा

क्यूंकि तुम ही हो
अब तुम ही हो
ज़िन्दगी अब तुम ही हो
चैन भी, मेरा दर्द भी
मेरी आशिक़ी अब तुम ही हो

तेरा मेरा रिश्ता है कैसा
एक पल दूर गवारा नहीं
तेरे लिए हर रोज़ हैं जीते
तुझ को दिया मेरा वक़्त सभी

कोई लम्हा मेरा ना हो तेरे बिना
हर सांस पे नाम तेरा...

क्यूंकि तुम ही हो
अब तुम ही हो
ज़िन्दगी अब तुम ही हो
चैन भी, मेरा दर्द भी
मेरी आशिक़ी अब तुम ही हो.

तुम ही हो...
तुम ही हो...

तेरे लिए ही जिया मैं
खुदको जो यूँ दे दिया है
तेरी वफ़ा ने मुझको संभाला
सारे गमो को दिल से निकला
तेरे साथ मेरा है नसीब जुडा
तुझे पा के अधुरा ना रहा

हम्म...

क्यूंकि तुम ही हो
अब तुम ही हो
ज़िन्दगी अब तुम ही हो
चैन भी, मेरा दर्द भी
मेरी आशिक़ी अब तुम ही हो

क्यूंकि तुम ही हो
अब तुम ही हो
ज़िन्दगी अब तुम ही हो
चैन भी, मेरा दर्द भी
मेरी आशिक़ी अब तुम ही हो

थोड़ा संगीतकार के बारे में जाने:

मिथुन शर्मा एक भारतीय संगीतकार, गायक और गीतकार हैं। इनका जन्म 11 जनवरी 1985 में एक संगीतकार परिवार में हुआ। मिथुन के बैकग्राउंड की बात करें तो उनके दादाजी, पण्डित रामप्रसाद शर्मा प्रसिद्ध संगीत-शिक्षक थे, जिन्होंने कई गायक-संगीतकारों को प्रशिक्षण दिया था। उनके पिता, नरेश शर्मा प्रसिद्ध धवनि-व्यस्थक थे, और उन्होंने लगभग 200 फिल्मों में काम किया था। इन सब के अतिरिक्त उनके चाचा, प्यारेलाल रामप्रसाद शर्मा लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल जोड़ी में एक थे
मिथुन ने अपने कैरियर की शुरुआत 2004 में Cover गीतों से की; ज़हर फ़िल्म में "वो लम्हे" और कलयुग फ़िल्म का "आदत"। दोनों ही गीत जल बैंड की पिछली एल्बमों से थे, और आतिफ असलम द्वारा गाये गए थे। 2006 में मिथुन के एक मित्र ने उनके नाम की सिफारिश फ़िल्म निर्देशक ओनिर के पास की, जो उस समय अपनी आगामी फिल्म बस एक पल के लिए एक इलेक्ट्रो आधारित गीत चाहते थे। मिथुन ने फ़िल्म का शीर्षक गीत बनाया, जो उनका पहला खुद का बनाया गीत था, हालांकि यहां भी उन्हें सफलता आतिफ असलम द्वारा गाये गए गीत "तेरे बिन" से ही मिली। इस फिल्म के लिए उन्हें उनका पहला स्टारडस्ट पुरस्कार भी मिला। इसके बाद मिथुन ने 2007 में अनवर फ़िल्म के लिए गीत बनाए, जिन्हें भी काफी पसंद किया गया। इसके बाद उन्होंने लम्हा, द ट्रैन और 3G जैसी कुछ फिल्मों में संगीत दिया। ये सभी फिल्मे बॉक्स आफिस पर तो कुछ खास नहीं चल पाई, परंतु मिथुन के संगीत को सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिली।

Labels: ,

Friday, October 7, 2022

प्यार तूने क्या किया Lyrics और Facts | Jubin Nautiyal

आज हम बहुत ही खूबसूरत Series Pyaar Tune Kya Kiya के Title Song के Lyrics, Review और Facts के बारे में बात करेंगे। इस गाने के गायक की बात करें तो इस गीत में जुबिन नौटियाल (Jubin Nautiyal) ने अपनी मखमली आवाज दी हैं। प्यार तूने क्या किया गाने के बोल को संजीव चतुर्वेदी (Sanjeev Chaturvedi) ने बहुत ही खूबसूरत लफ्ज़ो को मिलाकर लिखा हैं। इस गीत में संगीत की बात करें तो इसका संगीत अमजद नदीम जी ने कंपोज़ किये हैं।

Pyaar-tune-kya-kiya-title-song-Lyrics
Pyar Tune Kya Kiya Song

Pyaar Tune Kya Kiya Series के बारे में:

यह Zing Channel पर प्रसारित होने वाला एक बेहद ही खूबसूरत हिंदी टीवी ड्रामा सीरीज हैं।  यह दरअसल असली प्रेम कहानियों का जोड़ हैं। इसमे दिखाए गए हर एक एपिसोड किसी सच्ची प्रेम कहानी से प्रेरित रहती हैं। संजीव कुमार झा और कोइल चौधरी द्वारा रचित ये सीरीज युवाओं के बीच काफी प्रसिद्धि हासिल करने वाला शो हैं तथा इस शो के दर्शक भी ज्यादातर युवा वर्ग के हैं।
Pyaar Tune Kya Kiya First Episode की बात करें तो इसका पहला एपिसोड 23 मई 2014 में Zing Tv Channel पर प्रसारित किया गया था जिसको लोगों ने बेहद पसंद किया तथा इसके बाद यह सीरीज नई ऊंचाइयों को छूने लगा। प्यार में हार और जीत की ऐसी कहानियों का वर्णन करते हैं, जिनमें युवा प्रेमी अपने रिश्ते को बनाए रखने के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं।
अब तक इस सीरीज के  12 Season आ चुके हैं तथा कुल एपिसोड्स की संख्या 229 हैं। जो हर एक एपिसोड 50-60 मिनट का होता हैं। इस सीरीज की सबसे खास बात ये हैं कि इसका हर एक एपिसोड एक अलग कहानी बयां करता है और हर एपिसोड में नए चेहरे और नई कहानी होती हैं जो इस सीरीज को और खास बनाती हैं। आइये पढ़ते है Pyar Tune Kya Kiya Song Review

Pyaar Tune Kya Kiya Song Review:

एक एक रोमांटिक Love Song हैं। इसके भाव की बात करें तो इस गाने के बोल के भाव से प्यार के बाद होने वाले भावनाओं में बदलाव को परिभाषित किया गया हैं। जुबिन नौटियाल ने इसे धीमी गति में गाया तथा इसके संगीत एक अलग सुकून पहुंचाने वाले हैं।
गाने की वीडियो की बात करें तो इसमे प्यार तूने क्या किया सीरीज में अदाकारी करने वाले सभी कलाकारों को सभी कहानी के जोड़ को मिलाकर एक दृश्य दिखाने की कोशिश की गयी।
इस गाने के भाव की बात करे तो दिल की धड़कन की तरह हर प्यार के भी अपने उतार-चढ़ाव होते हैं। हम आपको प्यार में महसूस होने वाली विभिन्न भावनाओं का जश्न मनाने के लिए एक विशेष गीत पेश करते हैं - रोमांस, खुशी, दर्द इत्यादि। यह विशेष वीडियो आपको विभिन्न भावनाओं के माध्यम से ले जाता है जो प्यार में महसूस होता है, प्यार तूने क्या किया में पात्रों द्वारा खूबसूरती से दिखाया गया है।

Pyaar Tune Kya Kiya Title Song Lyrics In Hindi | Jubin Nautiyal

Song Details:

  • गीत – प्यार तूने क्या किया
  • गायक – जुबिन नौटियाल
  • संगीत – अमजद नदीम
  • गाने के बोल – संजीव चतुर्वेदी
  • एल्बम – प्यार तूने क्या किया सीरीज
  • रिलीज – 8 अप्रैल 2015
  • लेबल – जी म्यूजिक कंपनी

प्यार तूने क्या किया लिरिक्स | जुबिन नौटियाल:

ओ ओ ओ (×2)
ओ ओ ओ (×2)
प्यार तूने क्या किया
चैन मेरा लिया..

प्यार तूने क्या किया
चैन मेरा लिया
बेपनाह इश्क़ से
वास्ता हो गया

तेरा ही चेहरा
अब तो दिखे है
नाम तेरा ही
लब पे मेरे

प्यार तूने क्या किया
ख्वाब दिल को नया दे दिया
प्यार तूने क्या किया
ख्वाब दिल को नया दे दिया

हम तो चुपके
तुम को देखा करते है
बातें तेरी
बस सोचा करते है

हम तो चुपके
तुम को देखा करते है
बातें तेरी
बस सोचा करते है

दिल कहता है
सुन जा तू हमनावा
दिल के आँगन में
आजा ना एक दफ़ा

तेरा ही चेहरा अब तो दिखा है
नाम तेरा ही लब पे मेरे
प्यार तूने क्या किया
ख्वाब दिल को नया दे दिया
प्यार तूने क्या किया
ख्वाब दिल को नया दे दिया

थोड़ा गायक के बारे में:

इस गीत में आवाज देने वाले जुबिन नौटियाल हैं। जुबिन नौटियाल एक भारतीय पार्श्वगायक गायक और कलाकार हैं। जुबिन नौटियाल के कैरियर की बात करें तो इन्होंने अपना बॉलीवुड में पहला गाना फ़िल्म सोनाली केबल के "एक मुलाक़ात" से किया था जो कि एक सुपरहिट गीत के रूप में उभर कर आई थी तथा लोगों ने एक नए आवाज को पसंद किया था।
वैसे जुबिन नौटियाल 2011 में, जुबिन ने टेलीविजन संगीत रियलिटी शो एक्स फैक्टर में भाग लिया जहां वह शीर्ष 25 प्रतिभागियों में शामिल हुए 2014 से बॉलीवुड में गायन की शुरुआत की तथा सबसे कम समय मे प्रसिद्धि हासिल करने वालो में अपना नाम दर्ज किया।
जुबिन नौटियाल के प्रारम्भिक ज़िन्दगी के बारे में बात करें तो जुबिन नौटियाल का जन्म देहरादून में माता-पिता राम और नीना के घर हुआ था। उनके पिता, राम शरण नौटियाल, उत्तराखंड में एक व्यापारी और राजनीतिज्ञ हैं और उनकी माँ, नीना नौटियाल, एक व्यवसायी और एक गृहिणी हैं।
जुबिन ने अपने पिता के गायन के प्यार को लेकर चार साल की कम उम्र में संगीत के प्रति झुकाव दिखाया। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा आठवीं कक्षा तक सेंट जोसेफ अकादमी, देहरादून से की। इसके बाद, उन्होंने वेल्हम बॉयज़ स्कूल, देहरादून में अपनी स्कूली शिक्षा जारी रखी, जहाँ उन्होंने औपचारिक रूप से एक विषय के रूप में संगीत का अध्ययन किया और शास्त्रीय संगीत में एक आधार बनाया। उन्होंने गिटार, पियानो, हारमोनियम और ड्रम जैसे वाद्य यंत्र बजाना भी सीखा। 18 साल की उम्र तक, जुबिन अपने गृहनगर देहरादून में एक गायक के रूप में जाने जाते थे। उन्होंने कई कार्यक्रमों में लाइव प्रदर्शन किया और कई चैरिटी को अपना समर्थन दिया।

अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद, वह 2007 में मुंबई चले गए और मीठीबाई कॉलेज में दाखिला लिया। उन्होंने संगीत में प्रशिक्षण जारी रखा (वाराणसी में पंडित छन्नू लाल मिश्रा जी के अधीन) और भारतीय फिल्मों के संगीत परिदृश्य का पता लगाया। इस दौरान उनकी मुलाकात ए.आर. रहमान ने उनकी आवाज की गुणवत्ता की सराहना की और सुझाव दिया कि वह भारतीय संगीत उद्योग में प्रवेश करने से पहले कुछ और वर्षों तक काम करना और अपनी आवाज तलाशना जारी रखें
रहमान की सलाह लेते हुए, जुबिन अपने गृहनगर वापस चले गए और अपनी स्कूली शिक्षिका श्रीमती वंदना श्रीवास्तव के अधीन प्रशिक्षण जारी रखा। उन्होंने अपने गुरु श्री सामंत से हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत में अतिरिक्त संगीत की शिक्षा भी ली।

 जुबिन ने संगीत, यात्रा और विभिन्न संगीतकारों के साथ खेलने में अपने कौशल को निखारने में चार साल बिताए। उन्होंने छन्नूलाल मिश्रा से लाइट क्लासिकल सीखने के लिए बनारस की यात्रा की। उन्होंने चेन्नई में एक संगीत अकादमी में पश्चिमी संगीत का प्रशिक्षण भी लिया, जहाँ उन्हें अनुभवी गिटारवादक प्रसन्ना के अधीन अध्ययन करने का अवसर मिला।
(श्रोत: विकिपीडिया)

Labels: ,

Wednesday, October 5, 2022

तेरी झलक अशरफी श्रीवल्ली Song Lyrics & Facts | Javed Ali

इस लेख में हम बात करेंगे 2021 कि चर्चित फिल्म पुष्पा के सुपरहिट सांग Javed Ali Srivalli Lyrics और Review तथा इस गाने से जुड़े कुछ Facts के बारे में।

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा के गीत 'श्रीवल्ली' गाने को आपने सुना तो खूब होगा लेकिन इसके बोल यानी लिरिक्स (Srivalli Lyrics) पर कभी गौर किया है। आइए पुष्पा के श्रीवल्ली गाने (Srivalli Lyrics) के बोल और मतलब से आपको रूबरू करवाएं
Pushpa एक साउथ इंडियन फ़िल्म हैं जिसका Hindi Version ने लोगों के बीच मे अलग ही क्रेज बना दिया। Srivalli Song के writer की बात करें तो श्रीवल्ली गाने के बोल (Lyrics) को राकिब आलम (Raqueeb Alam) ने लिखें हैं। इस गाने के संगीत को देवी श्री प्रसाद (Devi Shri Prasad) ने Compose किया हैं तथा इसके गायक की बात करें तो तमिल, कन्नड़, तेलुगु और मलयालम में सिड श्रीराम ने गाये हैं और Srivalli Hindi Song Singer Javed Ali हैं। इसमे मुख्य अभिनेता अल्लू अर्जुन और रश्मिका हैं।
Srivalli-Song-Lyrics-In-Hindi
Srivalli Song

ये गाने के शब्द 'श्रीवल्‍ली' सॉन्‍ग के असली सिंगर सिड श्रीराम हैं। उन्‍होंने ही इस गाने को तेलुगू, तमिल, मलयालम और कन्‍नड़ भाषा में गाया है। लेकिन हिंदी में जावेद अली ने गाया है। जब इस गाने को बनाया जा रहा था तो मेकर्स ने सोचा था कि हिंदी लिरिक्‍स में ‘श्रीवल्‍ली’ की जगह ‘श्रीदेवी’ शब्‍द रखा था, लेकिन श्रीदेवी शब्द  रखने से गाने के भाव में बहुत अंतर हो जाता तथा लोगों के दिमाग मे श्रीदेवी सुन के किसी और छवि बन जाती इसलिए ‘श्रीवल्‍ली’ ही रखा गया जो कि पुष्पा मूवी की मुख्य अदाकारा हैं। और ये गाना सुपरहिट साबित हुआ। आइये इस गाने की समीक्षा पढ़ते हैं।

ये भी पढ़े:

Pushpa: The Rise के बारे में

अल्लू अर्जुन ने फिल्म में 'पुष्पा' किरदार को निभाया। फिल्म की कहानी आंध्र प्रदेश की पहाड़ियों में होने वाली लाल चंदन की तस्करी पर आधारित है। फिल्ममेकर्स ने फिल्म को दो हिस्सों में रिलीज करने का फैसला लिया। 'पुष्पा' के एक निर्माता वाई रविशंकर ने इंटरव्यू में बताया कि 'पुष्पा' की कहानी बहुत लंबी है और ढाई घंटे में इसे पूरा सुनाना मुश्किल है। ऐसे में निर्देशक व कलाकारों ने सोचा कि वह फिल्म को दो भागों में रिलीज करेंगे। बताया तो ये भी जा रहा है कि 'पुष्पा' के दूसरे पार्ट पर तैयारियां शुरू हो चुकी है और 10 प्रतिशत तक काम भी पूरा हो चुका है।
फिल्म पुष्पाः द राइज की मेल लीड अल्लू अर्जुन और निर्देशक सुकुमार को पहली बार 2004 में आर्या के साथ एक अच्छी हिट मिली थीे। फिर दोनों की जोड़ी ने 2009 में दर्शकों को आर्या 2 से एंटरटेन किया। लगभग 12 वर्षों बाद यह तीसरी बार है, जब दोनों की जोड़ी ने फिल्म पुष्पा में एक साथ काम किया है

Srivalli Song Review In Hindi

यह एक प्यार भरा गीत हैं। इसमे श्रीवल्ली रश्मिका को दर्शाया गया हैं तथा गाने के भाव श्रीवल्ली की तारीफ के हैं। इसने आलू अर्जुन पुष्पा के किरदार में श्रीवल्ली स प्यार का दीवाना बना दिखता हैं। यह गीत पुष्पा के दीवानेपन को दर्शाता हैं तथा अल्लू अर्जुन अपनी दीवानगी में मजनू की तरह डांस करते हैं।
अल्लू अर्जुन का यह स्टेप इंटरनेट पर सुर्खियों में रहा तथा लोगों ने अल्लू अर्जुन के स्टेप को रील्स के माध्यम से बहुत वीडियो बनाये। अल्लू अर्जुन की ये डांस स्टेप की वजह से लोगों में इसका प्रचलन बढ़ा तथा इस गीत को सफलता प्राप्त किया।
गाने की मिजाज की बात करें तो यह एक प्रेम भरा गीत हैं।
श्रीवल्ली गाने को सिड श्रीराम ने बहुत ही बेहतरीन तरीके से गाया हैं संगीत तेलुगु गीत का ही हैं बस गाने के बोल को हिन्दी मे गाया गया हैं। Javed अली ने भी इस गीत को बखुबी गाया हैं। गाने के भाव खुशमिजाजी वाले हैं।
Srivalli Song Meaning तेरी झलक अशरफी श्रीवल्ली का मतलब श्रीवल्ली जो मुख्य अदाकारा हैं उसकी तारीफ में गाने के बोल हैं। इसमें आपने 'अशरफी' शब्द कई बार सुना होगा, अगर आप इसका मतलब नहीं जानते तो बता दें 'अशरफी' का अर्थ होता है सोने का सिक्का। आइये पढ़ते हैं श्रीवल्ली गीत लिरिक्स को

Srivalli Song Lyrics Hindi | Pushpa: The Rise

Song Details:
गीत – श्रीवल्ली
गायक – जावेद अली
लेखक – राकिब आलम
संगीत – देवी श्री प्रसाद
अदाकारी – अल्लू अर्जुन और रश्मिका
फ़िल्म – पुष्पा: द राइज
रिलीज – 2021

श्रीवल्ली गीत के बोल हिन्दी में:

नज़रें मिलते ही नज़रों से
नज़रों को चुराये
कैसी ये हया तेरी
जो तू पलकों को झुकाये

रब जो पोशीदा है
उसको निहारे तू
और जो गरवीदा है
उसको टाले तू

तेरी झलक अशरफी श्रीवल्ली
नैना मदक बर्फी
तेरी झलक अशरफी श्रीवल्ली
बातें करे दो हरफी

हमम सारा ज़माना
है मेरे पीछे
पर ये दीवाना
है तेरे पीछे

सर ये झुकने ना दूँ
दुनिया के आगे
पर तेरी पायल देखु
कर के सर निचे

ना तमन्ना हीरा पन्ना
मुझको है बस तेरा बनना
एक झलक तेरी आंखों में
ख्वाब सजा जाये

तेरी झलक अशरफी श्रीवल्ली
नैना मदक बर्फी
तेरी झलक अशरफी श्रीवल्ली
बातें करे दो हरफी

लयी लयी लयी लगा लयी लयी लयी लगा
लयी लयी लयी लगा लयी लयी लयी
लयी लयी लयी लगा लयी लयी लयी लगा
लयी लयी लयी लगा लयी लयी लयी
लयी लयी लयी लगा लयी लयी लयी लगा
लयी लयी लयी लगा लयी लयी लयी

तेरी सहेलियां सादा मामूली
उसके मुकाबले थोड़ी तू भली
जैसे ही सोलवां चढ़ जाये सावन
तू क्या हर लड़की दिखे फूलों की कली

बांस पे लिपटी लाल साड़ी
वो भी दिखे राज कुमारी
झुमके बिंदी और गजरे से
रूप निखर जाये फिर भी

तेरी झलक अशरफी श्रीवल्ली
नैना मदक बर्फी
तेरी झलक अशरफी श्रीवल्ली
बातें करे दो हरफी

लयी लयी लयी लगा लयी लयी लयी लगा
लयी लयी लयी लगा लयी लयी लयी
लयी लयी लयी लगा लयी लयी लयी लगा
लयी लयी लयी लगा लयी लयी लयी
लयी लयी लयी लगा लयी लयी लयी लगा
लयी लयी लयी लगा लयी लयी लयी

थोड़ा गायक के बारे में:

इस गीत में आवाज देने वाले जावेद अली एक भारतीय पार्श्वगायक है जो सन 2000 से हिंदी फिल्मों में गाने गा रहे हैं। इन्होंने 2007 में लोकप्रिय गाने एक दिन तेरी यादों में जो कि नक़ाब फ़िल्म का गाना था तथा 2008 में बनी जोधा अकबर का गाना जश्न-ऐ-बहारान भी काफी लोकप्रिय हुआ था। ये हिन्दी के अलावा बंगाली ,उड़िया ,तमिल ,तेलुगु भाषा में भी पार्श्वगायक है।

Labels:

Monday, October 3, 2022

यारा ओ यारा तेरी अदाओ ने मारा Lyrics और Facts | Devi Ji

इस लेख में हम एक ऐसे लोक गीत के बारे में बात करेंगे जो अपने आप मे अलग पहचान रखता है। आज हम बात करेंगे Yaara O Yaara Teri Adaon Ne Maara Lyrics & Facts के बारे में । इस गीत के बोल (Lyrics) को देवेंद्र देव (Devender Dev) जी ने लिखें हैं तथा इसमें संगीत (Music) देने का काम भी देवेंद्र देव जी ने ही किये हैं। yara o yara teri adaon ne mara singer name देवी इस गाने में आवाज देने वाली लोकगीतों की मशहूर गायिका देवी जी ने अपनी मधुर स्वर से इस गाने को नवाज़ा हैं। यारो ओ यारा देवी जी का गाना में से एक गीत हैं। इस गाने के रिलीज़ की बात करें तो यह 2012 के आस पास किया गया था। यह गीत देवी जी द्वारा गाये गए एक एलबम जिसका नाम यारा (Yara) है उसी का एक गीत हैं। आइये पढ़ते हैं इस गाने स जुड़ी कुछ अनसुनी Facts

Yaara-o-yaara-song-lyrics-and-facts
Yara O Yara Song Lyrics and Facts

देवी जी का एक एल्बम का एक गाना 'पिया गईले कलकतवा ए सजनी' (Piya Gayele Calkatwa) ने जमकर दर्शकों के दिलों पर राज किया। यह एक विरह गीत था। हालांकि इस एल्बम के दूसरे गाने, 'कुएं का ठंडा पानी' 'परवल बेचे जाईब भागलपुर' 'ओ गोरी चोरी-चोरी' 'परदेसिया- परदेसिया' 'पिया बंसिया बजावे आधी रतिया' 'दिल तुझे पुकारे आजा' 'अंगुरी में डसले बिया नगिनिया' ने भी जमकर धमाल मचाया।

ये भी पढ़े:

Yara O Yara Song Review:

यह एक Love Song हैं। इस गीत में संगीत बहुत ही अच्छा है। गाने की मिजाज की बात करें तो यह एक लव सांग हैं लेकिन इसको सुनने में ऐसा प्रतीत होगा जैसे ये एक सैड सांग हैं। इस गाने के बोल की बात करें तो यह हिंदी की तरह हैं लेकिन इसका प्रसिद्धि ज्यादातर भोजपुरी सुनने वालों में मिलती है। चूंकि देवी जी बिहार की लोकगीतों की गायिका है इसलिए इसके गानों को बिहार में ज्यादातर पसंद किया जाता है।
गाने की वीडियो की बात करें तो इसको गाने रिलीज़ होने के बहुत बाद बनाया गया। वीडियो का जो चित्रांकन हैं वह गाने के बोल के हिसाब से बिल्कुल नही बैठता हैं। गाने के जो भाव हैं वो वीडियो के माध्यम से प्रदर्शित नहीं होता हैं। यह गीत है तो वैसे एक Love Song लेकिन वीडियो में ऐसा कुछ भी महसूस नहीं होता हैं। वीडियो को और बेहतर बनाया जा सकता था लेकिन बना नहीं। आइये अब पढ़ते है देवी जी के गानों के बोल यार ओ यारा तेरी अदाओं ने मारा।
ये भी पढ़े:

Yara O Yara Teri adaon Ne Mara Lyrics

Song Details:
Song: Yara O Yara Teri Adaon Ne Mara
Singer Devi
Music Devendra Dev
Lyrics: Devendra
Release:  2012
Album Yaara
Label: Chanda Cassette

यारा ओ यारा गाने के बोल देवी:

यारा ओ यारा तेरी अदाओ ने मारा
यारा ओ यारा तेरी अदाओ ने मारा

बिन तेरे हम कैसे रहे
बिन तेरे हम कैसे रहे
जीना हैं मुश्किल हमारा

यारा ओ यारा तेरी अदाओ ने मारा
यारा ओ यारा तेरी अदाओ ने मारा

अब तो तेरे बिना एक पल भी कटता नहीं
मैं खाने में भी जाम चलता नहीं
अब तो तेरे बिना एक पल भी कटता नहीं
मैं खाने में भी जाम चलता नहीं
जाम चलता नहीं !

यारा ओ यारा महकी फिजाओ ने मारा
यारा ओ यारा महकी फिजाओ ने मारा
बिन तेरे हम कैसे रहे
बिन तेरे हम कैसे रहे
जीना हैं मुश्किल हमारा

यारा ओ यारा तेरी अदाओ ने मारा
यारा ओ यारा तेरी अदाओ ने मारा

हद से बढ़ने लगी दिल की बेचैनियाँ
ऐसे में सनम तुम हो जाने कहाँ
हद से बढ़ने लगी दिल की बेचैनियाँ
ऐसे में सनम तुम हो जाने कहाँ
तुम हो जाने कहाँ !

यारा वो यारा तेरी वफाओ ने मारा
यारा वो यारा तेरी वफाओ ने मारा
बिन तेरे हम कैसे रहे
बिन तेरे हम कैसे रहे
जीना हैं मुश्किल हमारा

यारा वो यारा तेरी अदाओ ने मारा
यारा वो यारा तेरी अदाओ ने मारा

किससे अब हम करे अपने दिल की सदा
दिखता ही नहीं कोई मेरे यहाँ
किससे अब हम करे अपने दिल की सदा
दिखता ही नहीं कोई मेरे यहाँ
कोई मेरे यहाँ !

यारा वो यारा तेरी निगाहों ने मारा
यारा वो यारा तेरी निगाहों ने मारा
बिन तेरे हम कैसे रहे
बिन तेरे हम कैसे रहे
जीना हैं मुश्किल हमारा

यारा वो यारा तेरी अदाओ ने मारा
यारा वो यारा तेरी अदाओ ने मारा
बिन तेरे हम कैसे रहे
बिन तेरे हम कैसे रहे
जीना हैं मुश्किल हमारा

यारा वो यारा तेरी अदाओ ने मारा
यारा वो यारा तेरी अदाओ ने मारा
यारा वो यारा तेरी अदाओ ने मारा


भोजपुरी गायिका देवी जी के बारे में

इस गीत में आवाज देने वाली भारत की एक जानी मानी गायिका देवी हैं। भोजपुरी गायक देवी का जन्म बिहार राज्य के छपरा में हुआ था । इनके जन्म के बारे में ऐसा कहा जाता है कि भोजपुरी गायक देवी का जन्म 10 अप्रैल को हुआ था।
जब देवी का जन्म हुआ तब चैत्र रामनवमी का दिन था इसलिए इनके माता-पिता ने इनका नाम देवी रखा था । भोजपुरी गायिका देवी एक बेहतरीन गायिका है जिनको भोजपुरी गानों के लिए जाना जाता है ।

भोजपुरी गायिका देवी ने अपनी मेहनत और लगन से गायिका बनके सभी लोगों का दिल जीता है । आज उनकी आवाज सुनने के लिए सभी लोग बेचैन रहते हैं । उन्होंने बिहार के सभी लोगों का दिल जीत लिया है । जब वह मंच पर भोजपुरी गीत गाती हैं तब उनके गीतों को सुनने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं और उनके गीतों को सुनकर आनंद प्राप्त करते हैं ।

जब भोजपुरी गायिका देवी ने अपने पिता से एक गायक कलाकार बनने के लिए कहा तब उनके पिता ने उनकी बात को स्वीकार कर लिया था और वह अपनी पढ़ाई के साथ-साथ संगीत भी सीखने के लिए रुचि लेने लगी थी ।जब उनकी रूचि संगीत में दिखी तब उनके माता-पिता ने भोजपुरी गायक देवी को संगीत की शिक्षा दिलाने के लिए छपरा के एक संगीत स्कूल में भर्ती करा दिया था । जहां से वह संगीत की शिक्षा प्राप्त कर रही थी ।
भोजपुरी गायिका देवी छपरा की रहने वाली हैं । उनको भोजपुरी भाषा में गीत गाना बहुत ही पसंद था । बचपन से ही संगीत की ओर उनकी रुचि थी इसलिए उन्होंने संगीत की दुनिया में जाने का फैसला किया था । भोजपुरी गायक देवी आज कई गीत गा चुकी हैं जिन गीतों को सुनने के बाद कई लोगों ने देवी की प्रशंसा की है ।

लोकगीतों के जरिए भोजपुरी भाषा को कई हुनरबाज सिंगर मिले, इनमें से एक सुपरस्टार सिंगर हैं देवी (Bhojpuri Singer Devi)। 50 से ज्यादा एल्बम गा चुकीं देवी के गाने आज भी हर समारोह की जान बनते हैं। यूं तो देवी सालों से इंडस्ट्री में अपना योगदान दे रही हैं लेकिन कम ही लोग जानते होंगे कि वो कौन सा गाना था, जिसने देवी को भोजपुरी का सुपरस्टार बना दिया।

बिहार का गौरव कही जाने वाली 'देवी' का जन्म छपरा जिला में हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा और संगीत की शिक्षा छपरा से ही पूरी की है। देवी को उनके शालीन गानों के लिए जाना जाता है।

देवी के करियर ने रफ्तार तब पकड़ी जब 'बावरिया' (Bhojpuri Album Bawariya) नाम से देवी का एक एल्बम चंदा कैसेट्स ने रिलीज किया। इस एल्बम में कुल 8 गाने थे। एल्बम ने रिलीज के साथ ही यूपी- बिहार में धमाल मचा दिया। इस एल्बम के सारे गाने एक के बाद एक दर्शकों की जुबान पर चढ़ गए।
More Songs From Singer Devi:

Labels: , ,

Saturday, October 1, 2022

दिल-ए-उम्मीद तोड़ा हैं किसी ने Lyrics और Facts | Asif Ali Santoo Khan

इस लेख में हम बात करेंगे Dil E Ummid Album के Title Song Dil-E-Umeed Toda Hai Kisi Ne Lyrics Review और कुछ अनसुने Facts के बारे में। यह एक बेहतरीन क़व्वाली गीत हैं। इस गीत के मूल गाने को पाकिस्तानी सूफ़ी और क़व्वाल गायक फ़ैज़ अली फ़ैज़ी ने गाये हैं। 2022 में चर्चित दिल-ए-उम्मीद तोड़ा हैं किसीने जिसको को साल 2011 में रिलीज़ किया गया हैं। तथा यह 2022 में आकर लोगों के बीच मशहूर हुआ उस गाने को Dil E Ummid Album जिसे 1998 में प्रस्तुत किया गया था उसी का वर्शन हैं। Apni Kahani Kaise Kahe Lyrics Hindi

Dil-E-Ummid-Toda-Hai-Kisi-Ne

Dil E Umeed Toda Hai Kisi Ne Singer की बात करें तो यह एक Remake Song हैं। इस गीत में आवाज़ देने वाले पाकिस्तान के मशहूर क़व्वाल गायक आसिफ अली संटू खान (Aasif Ali Santoo Khan) जिसने इस गाने को एक नए अंदाज में गाया तथा इस गाने को प्रसिद्धि भी मिली। हालांकि इनकी आवाज Nusrat Fateh Ali Khan से मिलती जुलती हैं इसलिए लोगों को लगता हैं यह गीत नुसरत फ़तेह अली खान जी का हैं।

अगर हम इसके मूल गायक की बात करें Dil E Umeed Toda Hai Kisi Ne Original Singer इसको पाकिस्तान के मशहूर शायर और क़व्वाल गायक फ़ैज़ अली फ़ैज़ी (Faiz Ali Faizi) हैं। dil e umeed tora hai kisi ne drama name यह किसी ड्रामा का गीत नहीं है बल्कि यह Dil E Ummid Album का एक क़व्वाली गीत हैं जिसे 1998 में रिलीज़ किया गया था। 

Dil E Ummid Toda Hai Kisine Original Song यह एक क़व्वाली गीत हैं। जिसको Faiz Ali Faizi ने गाये हैं तथा गाने की लंबाई की बात करे तो यह 16 मिनट और 37 सेकंड का हैं जिसको आसिफ अली खान ने Remake करके  7 मिनट का बनाया गया। तथा यहीं से इस गाने को प्रसिद्धि भी प्राप्त हुई।

Dil E Umeed Song Facts:

क्या यह किसी फिल्म का गीत है?

यह एक एलबम का गीत हैं जिसका नाम दिल-ए-उम्मीद हैं तथा इस एल्बम को 1998 ने रिलीज़ किया गया था।

दिल ए उम्मीद original singer कौन हैं?

दिल ए उम्मीद तोड़ा हैं किसी गीत को सबसे पहले फ़ैज़ अली फ़ैज़ी ने गाया था तथा यह एक क़व्वाली गीत हैं।

क्या यह गाना नुसरत फ़तेह अली ख़ान का हैं?

इस गाने को नुसरत फतेह अली खान ने नही गाया हैं बल्कि इस गाने में पाकिस्तानी गायक आसिफ अली संटू खान हैं जिसने इस गीत को Remake किया। तथा इसमे असली गायक Faiz Ali Faizi साहब हैं।

नुसरत फ़तेह अली खान की हूबहू आवाज़!

आसिफ अली संटू खान की आवाज सुप्रसिद्ध गायक Nusrat Fateh Ali Khan से मिलती जुलती हैं इसलिए यूट्यूब पर लोगों को गलतफहमी हो होती हैं कि यह गीत नुसरत फतेह अली खान की आवाज हैं।

यह गाना कब रिलीज़ हुआ?

यह गीत को 2011 में रिलीज़ किया गया था। तथा इस गीत को प्रसिद्धि 2022 में मिली तथा यह रील्स के माध्यम से फेमस हुआ।

इस गाने की लंबाई!

यह एक उर्दू क़व्वाली गीत हैं। जो 18 मिनट लम्बी क़वाली हैं इसको शार्ट करके एक गाने के रूप में पेश किया गया।

मैं ऊंची सागरों से पूछता हूँ!

गाने के बोल कुछ ऐसे शब्द भी है जिनको आप गलत सुनते हैं जिसमे " मैं ऊंची सागरों से पूछता हूँ कि जगह पे मैं उन शीशागरो से पूछता हूँ" एक फ़ारसी लफ्ज़ हैं जिसमे शीशा गर का मतलब काँच का सामान बनाने वाला, शीशा या शीशे की चीज़ें बनाने वाला से हैं

Dil E Umeed Toda Hai Kisi Ne Lyrics

Song Details:

Song Dil E Umeed Toda Hai Kisine
Singer Asif Ali Santoo Khan
Music Asif Ali Santoo Khan
Lyrics Faiz Ali Faizi
Release     1998
Album Dil E Umeed

दिल ए उम्मीद तोड़ा हैं किसी ने लिरिक्स:


आ... आ...आ...

अपनी कहानी कैसे कहेंगे
अपनी कहानी... (×2)

दिल-ए-उम्मीद तोड़ा हैं किसी ने
दिल ए उम्मीद तोड़ा हैं किसी ने... (×4)


सहारा दे के छोड़ा हैं किसी ने
सहारा दे के छोड़ा हैं किसी ने.... (×2)

दिल ए उम्मीद तोड़ा हैं किसी ने (×2)

अपनी कहानी कैसे कहें
अपनी कहानी कैसे कहें... (×4)

प्यार की आग में जलते रहें
प्यार की आग में जलते रहें... (2)

दिल ए उम्मीद तोड़ा हैं किसी ने
दिल ए उम्मीद तोड़ा हैं किसी ने..

अपनी कहानी कैसे कहेंगे
अपनी कहानी... (×4)

आ....

न मंजिल हैं ना मंजिल का निशां हैं
न मंजिल हैं ना मंजिल का निशां हैं.. (×2)

कहाँ पे लाके छोड़ा हैं किसी ने
कहाँ पे लाके छोड़ा हैं किसी ने.. (×2)

दिल ए उम्मीद तोड़ा हैं किसी ने
दिल ए उम्मीद तोड़ा हैं किसी ने..


कफ़स की तीलियाँ रंगीन क्यूं हैं


कफ़स की तीलियाँ रंगीन क्यूं हैं (×2)

यहां पे सर को फोड़ा हैं किसी ने
यहां पे सर को फोड़ा हैं किसी ने.. (×2)

दिल ए उम्मीद तोड़ा हैं किसी ने..

शब ए ग़म की शहर नहीं होती
वो भी तो मेरे घर नहीं होती..
ज़िन्दगी तू ही मुख्तशर हो जा...
शब ए ग़म मुख्तशर नहीं होती..


मैं उन शीशा गरों से पूछता हूँ


मैं उन शीशा गरों से पूछता हूँ.. (×2)

के टूटा दिल भी जोड़ा हैं किसी ने
के टूटा दिल भी जोड़ा हैं किसी ने... (×2)

दिल ए उम्मीद तोड़ा हैं किसी ने (×2)

चमन में बाखुदा शबनम नहीं हैं
चमन में बाखुदा शबनम नहीं हैं... (×2)
यहां दामन निचोड़ा हैं किसी ने
यहां दामन निचोड़ा हैं किसी ने

दिल ए उम्मीद तोड़ा हैं किसी ने (×2)

अपनी कहानी कैसे कहें
अपनी कहानी कैसे कहें
अपनी कहानी कैसे कहें... (×2)

प्यार की आग में जलते रहें
प्यार की आग में जलते रहें... (2)

अपनी कहानी कैसे कहें
अपनी कहानी कैसे कहें.. (×2)

आ.. आ... आ...

अपनी कहानी कैसे कहें
अपनी कहानी कैसे कहें.. (×2)

थोड़ा गायक के बारे में

आसिफ अली खान का जन्म 1973 में एक प्रसिद्ध पाकिस्तानी संगीत परिवार के जाने-माने गायक मंजूर हुसैन के सबसे छोटे बेटे के रूप में हुआ था। वह 350 से अधिक वर्षों से अपने संगीत परिवार मौला बख्श, भारतीय उपमहाद्वीप के सबसे प्रसिद्ध शास्त्रीय गायकों में से एक थे और उन्होंने 80 साल पहले अपने कव्वाली (सूफी संगीत) समूह की स्थापना की थी। विभाजन के बाद, उनके दादा, संटू खान 1947 में लाहौर में बसने के लिए अपने परिवार को पाकिस्तान चले गए। जिसे इस समय संटू खान क़व्वाल के नाम से जाना जाता था, शास्त्रीय, आध्यात्मिक (सूफी) और लोकप्रिय गीतों के व्यापक प्रदर्शनों के साथ-साथ उर्दू, फारसी और पंजाबी भाषाओं की अपनी शानदार कमान दोनों के लिए बेहद लोकप्रिय हो गया। समूह कव्वाली संगीत रिकॉर्ड करने वाले पहले लोगों में से एक था, और नियमित रूप से ऑल पाकिस्तान रेडियो पर सुना जाता था

Labels: ,

ओ देश मेरे तेरी शान पे सदके लिरिक्स और फैक्ट्स | Arijit Singh

इस लेख में हम एक ऐसे देशभक्ति गीत की बात करेंगे जो हम सभी का चहेता गीत हैं। भुज फ़िल्म के ओ देश मेरे तेरी शान पे सदके लिरिक्स और रिव्यु। इस गाने में भारतीय मशहूर गायक अरिजीत सिंह ने अपनी मधुर आवाज से इस गाने को एक अलग ही पहचान दिया हैं। इस गीत के बोल (Lyrics) भारतीय मशहूर गीत लेखक मनोज मुंतशिर जी ने लिखें हैं तथा इस गीत में संगीत भारत के मशहूर संगीतकार Arko ने दिए हैं। यह Song को 6 अगस्त 2021 को Release किया गया था।

Desh Mere Arijit Singh Lyrics Hindi
Desh Mere Lyrics In Hindi

Desh Mere Song Review:

भुज फ़िल्म का ये गाना 'देश मेरे' पूरी तरह से देशभक्ति का जज्बा जगा देने वाला Patriotic Song है। जब Arijit Singh की आवाज में Aanchal Tera Rahe Maa बोला जाता हैं तब भारत माँ के लिए दिल मे अलग ही इमोशन जगा देता हैं तथा इस को सुनकर अलग ही देशभक्ति का एहसास होता हैं।  गाने में युद्ध की तैयारियां होते हुए दिखाई जा रही है। ये गाना जितना देशभक्ति से भरा हुआ है उतना ही ज्यादा इमोशनल भी है। इस गाने के बोल आपके रोंगटे खड़े कर देंगे। अरिजीत सिंह को ये Soulful आवाज आपके अंदर देशभक्ति जग देगी। गाने का मिजाज गर्वशाली हैं।
Hai Arji deewane Ki Lyrics
गाने को अरिजीत सिंह ने अपने मखमली आवाज से सजाया है। गीत के बोल मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं। गाने को देख पूरी तरह से इमोशनल हो जाएंगे। साथ ही साथ ये गाना देशभक्ति से भी लबरेज है। ऐसे में इस गाने से लोग जुड़ाव भी महसूस कर रहे हैं।
आइये देखते हैं ओ देश मेरे गाने के बोल हिंदी में
यह भी पढ़े:

O Desh Mere Lyrics

O Desh Mere Song Details:
Song: Desh Mere
Singer Arijit Singh
Music Arko
Lyrics: Manoj Muntashir
Release: 6th August 2021
Movie.                 Bhuj The Pride Of India
Label: T-Series

O Desh Mere Lyrics In Hindi

ओ देश मेरे
तेरी शान पे सदके
कोई धन है क्या
तेरी धूल से बढ़ के

तेरी धूप से रौशन
तेरी हवा पे जिंदा
तू बाग है मेरा
मैं तेरा परिंदा

है अरजी ये दीवाने की
जहाँ भोर सुहानी देखी
एक रोज़ वही पे मेरी शाम हो

कभी याद करे जो जमाना
माटी पे मर मिट जाना
ज़िक्र में शामिल मेरा नाम हो

ओह देश मेरे
तेरी शान पे सदके
कोई धन है क्या
तेरी धूल से बढ़ के

तेरी धूप से रौशन
तेरी हवा पे जिंदा
तू बाग है मेरा
मैं तेरा परिंदा

आंचल तेरा रहे मां
रंग बिरंगा
ओह ऊंचा आसमान से
हो तेरा तिरंगा

जीने की इजाजत देदे
या हुकुम शहादत देदे
मंजूर हममें जो भी तू चुने

रेशम का हो मधुशाला
या कफन सिपाही वाला
ओढेंगे हम जो भी तू बूने

ओह देश मेरे
तेरी शान पे सदके
कोई धन है क्या
तेरी धूल से बढ़ के

तेरी धूप से रौशन
तेरी हवा पे जिंदा
तू बाग है मेरा
मैं तेरा परिंदा

थोड़ा फ़िल्म के बारे में

Bhuj: The Pride Of India फिल्म 1971 में हुए भारत और पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है। अजय भारतीय वायु सेना के स्क्वॉड्रन लीडर विजय कार्णिक के किरदार में हैं, जो उस समय भुज एयरपोर्ट के इंचार्ज थे। 1971 में पाकिस्तान ने ऑपरेशन चंगेज़ ख़ान लॉन्च किया था। पाकिस्तान ने 14 दिनों में 35 बार भुज एयरफील्ड पर 92 बमों और 22 रॉकेटों से हमला किया था। दुश्मन ने युद्ध के दौरान एयर बेस को तबाह कर दिया था।
इस फ़िल्म में अजय देवगन के अलावा फिल्म में संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, एमी विर्क, नोरा फतेही, शरद केलकर, प्रणिता सुभाष और इहाना ढिल्लन भी हैं।

Labels: , ,